फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   MG Hector being sold by owner on OLX for Rs 3 lakh profit

ऑनलाइन बिक रही है केवल 100 KM चली MG Hector, जानें क्या है वजह?

Thu, 25 Jul 2019 10:46 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Thu, 25 Jul 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
MG Hector being sold by owner on OLX for Rs 3 lakh profit
एमजी हेक्टर - फोटो : olx

MG Hector हाल ही में भारत में लांच हुई है। और लगातार इसे ग्राहकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। Hector को खरीदने के लिए लाइन लगी पड़ी है। मात्र 45 दिनों में इस SUV की बुकिंग का आंकड़ा 21 हजार को पार कर चुका है। वहीं ग्राहकों से इतनी शानदार प्रतिक्रिया के बाद कपंनी को मजबूरन अपनी बुकिंग बंद करनी पड़ी है। कंपनी के मुताबिक इस साल का उनकी गाड़ियों का सारा उत्पादन पूरी तरह से बिक चुका है, जिसके चलते बुकिंग को बंद करना पड़ रहा है। MG Motors का कहना है कि जल्द ही बुकिंग की नई तारीखों को एलान किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि बुकिंग को अस्थाई रूप से बंद किया गया है। ऐसे में जो ग्राहक Hector खरीदने की सोच रहे हैं उनको निराशा हाथ लग रही है। कुछ ग्राहकों को इसे खरीदने के लिए 7 महीने के वेटिंग पीरियड झेलना पड़ रहा है। लेकिन अगर आप Hector के दीवाने हैं तो इसका समाधान हमारे पास है...

विज्ञापन

OLX पर बिक रही है MG Hector

MG Hector being sold by owner on OLX for Rs 3 lakh profit
एमजी हेक्टर OLX - फोटो : Social

एक ग्राहक ने अपनी महज 100 किलोमीटर चली MG Hector को OLX  बेचने के लिए डाला है। OLX  पर जो Hector बिक रही है वो सफेद रंग की  है। और इसका अभी तक रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मिला है। खास बात यह है कि अगर मौजूदा ग्राहक ने इस Hector को रजिस्ट्रेशन के लिए एप्लाई नहीं किया होगा, तो जो भी इसे खरीदेगा वो ही इसका फर्स्ट ओनर बन जायेगा। तस्वीरों में साफ़ देखा जा सकता है कि यह एकदम नई गाड़ी है जिस पर कही भी कोई स्क्रैच और डेंट नहीं लगा है। OLX पर पोस्ट के मुताबिक यह MG Hector डीजल टॉप-एंड वेरिएंट Sharp है जोकि फुली-लोडेड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर OLX पर क्यों बिक रही है MG Hector ?

MG Hector being sold by owner on OLX for Rs 3 lakh profit
एमजी हेक्टर OLX - फोटो : Social

केरला में MG Hector के Sharp वर्जन की एक्स-शो रूम कीमत 16.88 लाख रुपये है जिसकी ऑन-रोड कीमत करीब 20 लाख रुपये पड़ती है। लेकिन olx पर इसे 23 लाख रुपये में बेचा जा रहा है। ऐसे में 3 लाख रुपये का सीधा फायदा इस ग्राहक को मिल रहा है या यूं कहें कि इस ग्राहक को इस बात का अंदाजा लग चुका है कि Hector की डिमांड इस समय काफी ज्यादा है ऐसे में मुनाफा कमाने के लिए यह रास्ता बढ़िया है इसलिए सिर्फ 100 किलोमीटर चली Hector को 3 लाख रुपये की ज्यादा कीमत में बेचा जा रहा है जोकि काफी ज्यादा है वैसे OLX सस्ती पुरानी कारों के लिए जाना जाता है। लेकिन अब नई कार को जिसकी डिमांड ज्यादा है और वेटिंग पीरियड जबरदस्त है ऐसे में अब लोग इस मौके का फायदा कुछ इस अंदाज में उठाने की कोशिश में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed