MG Gloster ने भारत में मचाया धमाल, तीन हफ्तों के भीतर 2000 से ज्यादा गाड़ियां हुईं बुक
एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) की MG Gloster एसयूवी को भारतीय ग्राहकों का जबरदस्त साथ मिल रहा है। कंपनी के मुताबिक इस एसयूवी को 2000 से भी ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। खास बात यह है कि इस एसयूवी ने यह आंकड़ा लॉन्च से केवल तीन हफ्तों के भीतर ही हासिल कर लिया है। यह देश की पहली लेवल-1 ऑटोनोमस कार है, जिसे कंपनी ने सुपर, स्मार्ट, शार्प और सेवी जैसे चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। बता दें कि एमजी मोटर ने इसे 24 सितंबर को पेश किया था, लेकिन उस समय इसकी कीमतों पर से पर्दा नहीं हटाया गया था। इसके बाद कंपनी ने इसकी कीमतों पर से 8 अक्तूबर को पर्दा हटाया
Thank you esteemed customers to keep faith in MG. Highest ever Hectors done since launch - 3725 retails and recieved 2000 Gloster bookings in 3 weeks!! We are overwhelmed and puts onus on us to come up to your expectations.🙏🏻
— Rajeev Chaba (@rajeev_chaba) November 1, 2020
MG Gloster: कीमत
टर्बो डीजल
- Super वेरिएंट- 7 सीटर: की एक्स-शोरूम कीमत 28.98 लाख रुपये है।
- Smart वेरिएंट- 7 सीटर: की एक्स-शोरूम कीमत 30.98 लाख रुपये है।
ट्विन टर्बो डीजल
- Sharp वेरिएंट- 7 सीटर: की एक्स-शोरूम कीमत 33.68 लाख रुपये है।
- Sharp वेरिएंट- 6 सीटर: की एक्स-शोरूम कीमत 33.98 लाख रुपये है।
- Savy वेरिएंट- 6 सीटर: की एक्स-शोरूम कीमत 35.38 लाख रुपये है।
MG Gloster: कलर वेरिएंट्स
MG Gloster: राइडिंग मोड्स
MG Gloster: परफॉर्मेंस और फीचर्स
MG Gloster के इंटीरियर में 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो 70 से ज्यादा कार कनेक्टेड फीचर्स से लैस है। इसमें 12-स्पीकर सिस्टम, 64 एम्बियंट लाइटिंग, 8-इंच डिजी एनॉलॉग ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ और मीडिल कैप्टन सीट दिया गया है। MG Gloster में कई फर्स्ट-इन-सेग्मेंट फीचर्स दिए गए हैं। यह नई एसयूवी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के साथ आएगी। इसके दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल (ACC), लेन डिपार्चर वार्निंग (LDW), ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन (BSD), ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग (FCW) के साथ ऑटोमेटिक पार्किंग असिस्ट जैसे जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं।