{"_id":"614efb1c8ebc3e09151df13a","slug":"mg-astor-suv-launch-details-mg-astor-suv-specifications-interior-features-price-mg-motor-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MG Astor SUV: सात अक्तूबर को भारतीय कार बाजार में धमाल मचाने आ रही है नई एमजी एस्टर, Creta और Seltos को देगी टक्कर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
MG Astor SUV: सात अक्तूबर को भारतीय कार बाजार में धमाल मचाने आ रही है नई एमजी एस्टर, Creta और Seltos को देगी टक्कर
Sat, 25 Sep 2021 04:04 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 25 Sep 2021 04:04 PM IST
सार
MG Astor अपने सेगमेंट की पहली कार है जिसमें पहली बार ऑटोनॉमस लेवल 2 ADAS (अडप्टिव ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम) टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसा फीचर दिया गया है।
विज्ञापन
MG ASTOR SUV
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MG Astor SUV Price Features : MG Motor India ने अपनी नई मिड साइज एसयूवी Astor (एस्टर) को हाल ही में भारत में पेश किया है और इसे जल्द लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक MG Astor एसयूवी भारतीय बाजार में 7 अक्तूबर को लॉन्च की जाएगी। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक रूप से इसकी लॉन्चिंग की तारीख का एलान नहीं किया है। खास बात यह कि यह अपने सेगमेंट की पहली कार है जिसमें पहली बार ऑटोनॉमस लेवल 2 ADAS (अडप्टिव ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम) टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसा फीचर दिया गया है।
अपकमिंग Astor देश में MG की सबसे किफायती कार होगी। इसके अलावा, यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टेक्नोलॉजी से लैस भारत में सबसे सस्ती कारों में से एक होगी। एस्टर एमजी की चौथी कार होगी। इस एसयूवी के जरिए कंपनी बाजार पर पकड़ बनाने का इरादा रखती है। इसकी लंबाई 4.3 मीटर के आसपास होगी। एमजी एस्टर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एंट्री कर रही है जहां यह Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) और Kia Seltos (किआ सेल्टोस), Skoda Kushaq (स्कोडा कुशाक) और हाल में लॉन्च हुई Volkswagen Taigun (फॉक्सवैगन ताइगुन) जैसे कारों को सीधी टक्कर देगी।

मिलेगा पर्सनल AI एसिस्टेंट
एमजी मोटर इंडिया भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में पहली बार अपनी कार में पर्सनल AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) एसिस्टेंट का फीचर उपलब्ध करा रही है। इस सिस्टम को अमेरिका की कंपनी स्टार डिजाइन ने तैयार किया है। AI सिस्टम में एक इंटरैक्टिव रोबोट दिया गया है जो चालक से बात कर सकता है। आई-स्मार्ट हब द्वारा संचालित, ह्यूमनॉइड इंसानों की तरह आवाजों और भावनाओं की नकल करने में सक्षम होगा। साथ ही यह हिंग्लिश भाषा और भारतीय लहजे को भी बखूबी समझेगा। बता दें कि, एस्टर एसयूवी ICE (इंटरनल कंब्शन इंजन) के तौर पर आएगी। यह कंपनी की लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार MG ZS EV (एमजी जेडएस ईवी) का पेट्रोल इंजन मॉडल होगा।
इंजन और पावर
कंपनी MG Astor एसयूवी को सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च करने वाली है। नई एस्टर को दो इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी। इसमें 1.3 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पीरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसका 1.3 लीटर इंजन इस सेगमेंट में सबसे दमदार 140 bhp का पावर और 210 Nm के टॉर्क जेनरेट करेगा। जबकि 1.5 लीटर इंजन 110 bhp का पावर और 144 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। 1.3 लीटर इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 1.5 लीटर के साथ मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।
शानदार फीचर्स
एस्टर में JioSaavn एप को म्यूजिक और वीडियो स्ट्रीम के लिए कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम में इंस्टॉल किया गया है। इसमें i-Smart नेक्स्ट जेन 10.1 इंच डिस्प्ले स्क्रीन मिलेगी, जो मोबाइल से कनेक्ट की जा सकती है। इसके अलावा 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हीटेड ORVM, पैनोरमिक सनरूफ, 6-वे अडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रेन सेंसिंग वाइपर्स और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई शानदार फीचर मिलेंगे।
एस्टर में लेवल 2 ADAS के अलावा अडप्टिव क्रूज कंट्रोल, फॉर्वर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर प्रीवेंशन और स्पीड असिस्ट जैसे फीचर मिलेंगे। फिलहाल ये फीचर MG Gloster और Mahindra XUV700 में ही आ रहे हैं।

कितनी होगी कीमत
एस्टर के 1.3 लीटर वेरिएंट को शॉर्प और सैवी ट्रिम्स, जबकि 1.5 लीटर वेरिएंट को सुपर और शॉर्प ट्रिम के साथ उतारा जाएगा। कंपनी एस्टर के एंट्री लेवल वेरिएंट को 9 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत के साथ पेश कर सकती है। वहीं, इसके टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 15 लाख रुपये तक जा सकती है।