फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Mercedes will launch his first electric suv in india by the end of this year

Mercedes लॉन्च करेगी भारत में पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी

Mon, 28 Jan 2019 04:19 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Mon, 28 Jan 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
Mercedes will launch his first electric suv in india by the end of this year
Mercedes Benz First electric Suv

इस बात में कोई संदेह नहीं है कि भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहन एक लोकप्रिय विकल्प बनने जा रहे हैं। इसी के चलते कई वाहन निर्माता अपने इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने की तैयारी में हैं। फिलहाल आपको बता दें, मर्सिडीज-बेंज भारतीय बाजार में एक ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश करने वाली पहली वाहन निर्माता कंपनी बन सकती है। कंपनी ने घोषणा की है कि मर्सिडीज-बेंज इस साल के अंत तक भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करेगी।

विज्ञापन


कंपनी की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी पूरी तरह से जीएलसी के प्लेटफॉर्म पर आधारित है। यह मर्सिडीज-बेंज का पहला पूर्ण-इलेक्ट्रिक मॉडल है मर्सिडीज की यह नई इलेक्ट्रिक एसयूवी मौजूदा एसयूवी की तुलना में 105 मिमी लंबी होगी।  इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट पैनल और फ्यूचरिस्टिक इंटीरियर भी दिया जाएगा। 
विज्ञापन

 

Mercedes will launch his first electric suv in india by the end of this year
Mercedes benz V-class

बता दें, मर्सिडीज बेंज ने हाल ही में अपनी MPV वी-क्लास को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस कार की लांचिंग के साथ यह भारत की अब तक की सबसे महंगी  MPV बन गई है, जिसका आज के समय में कोई भी कॉम्पिटिटर नहीं है।  इस MPV को स्पेन से इंपोर्ट कर सीबीयू रूट के तहत भारत में बेचा जाएगा।

फीचर्स की बात करें तो वी क्लास कार में ड्युअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टीमीडिया सिस्टम,मर्सिडीज COMAND इंफोटेनमेंट सिस्टम,स्पोर्ट्स सस्पेंशन, और 16 इंच के अलॉय व्हील्स,एक्सप्रेशन वैरिएंट में एलईडी लाइट्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो कार में 6 एयरबैग,क्रॉस विंड असिस्ट,ट्रैक्शन कंट्रोल,एबीएस, ईबीडी, 360 डिग्री व्यू कैमरा,हिल स्टार्ट असिस्ट और ईएसपी स्टैंडर्ड फीचर्स के तौर पर दिए गए हैं। वी क्लास को फिलहाल कंपनी ने सिंगल इंजन विकल्प में उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed