{"_id":"5f1d889f8ebc3e63ca4da502","slug":"mercedes-rear-seat-airbag-2021-mercedes-benz-s-class-sedan-will-feature-worlds-first-rear-seat-airbags","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुनिया की पहली कार होगी 2021 Mercedes S-Class जिसमें मिलेगा रियर-सीट एयरबैग","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
दुनिया की पहली कार होगी 2021 Mercedes S-Class जिसमें मिलेगा रियर-सीट एयरबैग
Sun, 26 Jul 2020 07:13 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 26 Jul 2020 07:13 PM IST
सार
- नए मर्सिडीज एस-क्लास में रियर-सीट एयरबैग को फ्रंट-क्रैश होने की स्थिति में रियर-सीट यात्रियों की सुरक्षा के लिए डिजाइन किया गया है।
- इसमें चाइल्ड सीट, वैकल्पिक बेल्ट बैग और इनफ्लेटेबल सीट बेल्ट भी होंगे।
विज्ञापन
Mercedes Benz S Class Rear Seat Airbags
- फोटो : Mercedes Benz
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लग्जरी कार ब्रांड Mercedes Benz (मर्सिडीज बेंज) ने पुष्टि की है कि उसकी आने वाली लग्जरी सेडान कार 2021 S-Class (एस-क्लास) में रियर-सीट के यात्रियों की सुरक्षा के लिए एयरबैग देगी जो उन्हें किसी दुर्घटना के दौरान बचाएगी। नई एस-क्लास, रियर-सीट यात्रियों के लिए एयरबैग का उपयोग करने वाली दुनिया की पहली कार होगी। कंपनी का कहना है कि S-Class दुनिया की पहली कार होगी जिसमें रियर-सीट एयरबैग होंगे।
विज्ञापन
मर्सिडीज-बेज आधिकारिक तौर पर 2 सितंबर को 2021 Mercedes-Benz S-Class (2021 मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास) से पर्दा उठाएगी। कार निर्माता ने हाल के दिनों में अपनी इस सेडान कार के बारे में कुछ जानकारी का खुलासा किया है। रियर-सीट एयरबैग के बारे में आई ताजा जानकारी कार निर्माता के वादे को दोहराती है कि एस-क्लास टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स के मामले में बड़ी उपलब्धी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नए मर्सिडीज एस-क्लास में रियर-सीट एयरबैग को फ्रंट-क्रैश होने की स्थिति में रियर-सीट यात्रियों की सुरक्षा के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें चाइल्ड सीट, वैकल्पिक बेल्ट बैग और इनफ्लेटेबल सीट बेल्ट भी होंगे।
मर्सिडीज-बेंज द्वारा जारी की गई तस्वीरों से पता चलता है कि रियर-सीट एयरबैग फ्रंट सीट के पिछले हिस्से में लगे हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है रियर-सीट एयरबैग को यू-शेप में रखा गया है, जिस तरह से क्रिकेट में विकेट कीपर के ग्वस होते हैं। कंपनी के मुताबिक एयरबैग का यह विशेष आकार यात्रियों को अधिक सुरक्षित रूप से बचाने में मदद करेगा।
मर्सिडीज-बेंज द्वारा जारी की गई तस्वीरों से पता चलता है कि रियर-सीट एयरबैग फ्रंट सीट के पिछले हिस्से में लगे हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है रियर-सीट एयरबैग को यू-शेप में रखा गया है, जिस तरह से क्रिकेट में विकेट कीपर के ग्वस होते हैं। कंपनी के मुताबिक एयरबैग का यह विशेष आकार यात्रियों को अधिक सुरक्षित रूप से बचाने में मदद करेगा।
इस लेटेस्ट सेफ्टी टेक्नोलॉजी के अलावा, 2021 Mercedes-Benz S-Class में नया प्री-सेफ इंपल्स साइड फंक्शन सिस्टम भी मिलेगा। यह साइड इम्पेक्ट का पता लगाने और कार सवारों की सुरक्षा के लिए रडार सेंसर का इस्तेमाल करता है। यह सिस्टम किसी साइड इम्पेक्ट की स्थिति में सामने वाले यात्रियों को वाहन के केंद्र की ओर ले जाने के लिए सीटों में एयर कुशन का उपयोग करता है। यह पूरे वाहन को ऊपर उठाने के लिए एक साथ ई-एक्टिव बॉडी कंट्रोल सस्पेंशन भी देता है ताकि प्रभाव को लोअर स्ट्रक्चर के माध्यम से मोड़ दिया जाए।
मर्सिडीज-बेंज ने कहा कि उसने खुद के दुर्घटना रिसर्च से मिले ज्ञान से सभी सेफ्टी फंक्शंस को डेवलप किया है, जिसे कंपनी 50 से ज्यादा वर्षों से करती आ रही है। "रियल लाइफ सेफ्टी" फिलोसॉफी अक्सर कानूनी सुरक्षा आवश्यकताओं से परे होता है - जिससे नवाचारों का उत्पादन होता है जो कार सवारों और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को बढ़ाते हैं।
मर्सिडीज ने इस महीने की शुरुआत में नई एस-क्लास के इंटीरियर का खुलासा किया था। इसमें 3 डी नेविगेशन मैप और AR (ऑग्मेंटेड रियलिटी) इसके नए MBUX इंफोटेनमेंट सिस्टम का हिस्सा होंगे।
मर्सिडीज ने इस महीने की शुरुआत में नई एस-क्लास के इंटीरियर का खुलासा किया था। इसमें 3 डी नेविगेशन मैप और AR (ऑग्मेंटेड रियलिटी) इसके नए MBUX इंफोटेनमेंट सिस्टम का हिस्सा होंगे।
S-Class में कार के अंदर पांच स्क्रीन होंगी। इन पांच में से दो स्क्रीन सामने वाले यात्रियों के लिए हैं और बाकी तीन पीछे वाले लोगों के लिए हैं। एस-क्लास में 12.8 इंच ओएलईडी टचस्क्रीन स्टैंडर्ड मिलेगा, जो कार का मुख्य कंट्रोल डिस्प्ले होगा। मर्सिडीज का कहना है कि इससे सेंटर कंसोल से 27 बटन हटा जाएंगे। आसान पहुंच के लिए क्लाइमेट कंट्रोल को डिस्प्ले के निचले हिस्से में दिया जाएगा।