{"_id":"5bd7d4b5bdec22694c3433a4","slug":"mercedes-c-class-cabriolet-launch-in-india-with-bs-6-engine","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसिर्डीज बेंज ने उतारा C-Class Cabriolet का नया वर्जन, कीमत 65.25 लाख रुपये","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
मसिर्डीज बेंज ने उतारा C-Class Cabriolet का नया वर्जन, कीमत 65.25 लाख रुपये
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Oct 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
mercedes c class cabriolet
लग्जरी कार निर्माता कंपनी मसिर्डीज बेंज ने अपनी कार C-Class Cabriolet के नए वर्जन को भारत में लांच कर दी है। इस नई कार के इंटीरियर और एक्टीरियर में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। कार को कंपनी ने तीन नए रंगो में उपलब्ध कराया है। कंपनी का दावा है। कैब्रियोलेट की अधिकतम स्पीड 250 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
विज्ञापन
कार को 100 किमी की स्पीड पकड़ने में मात्र 6.2 सेकेंड का समय लगेगा। नई सी- क्लास कैब्रियोलेट के एक्टीरियर में नई एलईडी हेडलाइट्स और टेल लाइट्स दी गई हैं। कार के फ्रंट बंपर को एकदम नए तरीके से बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही कंपनी ने इसमें नए डिजाइन की 17-इंच अलॉय व्हील दिए हैं। कार के इंटीरियर में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और ड्यूल टचपैड कंट्रोल्स के साथ नई स्टीयरिंग व्हील दी गई है।
विज्ञापन
कैब्रियोलेट में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में किया गया है कार के इंजन को बीएस-6 मानक से लैस किया गया है। इस इंजन में 2.0-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 258 एचपी की पावर और 370एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
इस इंजन की क्षमता को पहले के मॉडल के मुकाबले 13 एचपी बढ़ा दिया गया है। इंजन को 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया गया है। कार की भारत में एक्स शोरूम कीमत 65.25 लाख रुपए है।