फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   mercedes benz will donate 30 lakh Rupees to kerala flood releif

केरल में बाढ़ पीड़ितों को मसिर्डीज बेंज देगी 30 लाख रुपये

Thu, 16 Aug 2018 12:18 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 16 Aug 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
mercedes benz will donate 30 lakh Rupees to kerala flood releif
mercedes benz will donate 30 lakh Rupees to kerala flood

जर्मन कंपनी मसिर्डीज बेंज ने केरला में बाढ़ से प्रभावित लोगो के लिए 30 लाख की मदद का ऐलान किया है। मसिर्डीज 25 लाख रुपये की मदद राष्ट्रीय राहत निधि कोष में योगदान देगी, जबकि मर्सिडीज-बेंज इंडिया के सभी डीलर मिलकर बाढ़ राहत कार्यों का समर्थन करने के लिए अलग से 5 लाख रूपये का योगदान देंगे।

विज्ञापन


हालांकि मसिर्डीज बेंज इसमें अकेला भागीदार नहीं है। टू व्हीलरर्स कंपनी टीवीएस मोटर्स ने भी 1 करोड़ रुपये की मदद बाढ़ राहत कार्यों के लिए देने का ऐलान किया है और वॉक्सवैगन ने बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए अपनी कंपनी के सभी वाहनों में आई दिक्कतों को मुफ्त में ठीक करने का ऐलान किया है। 
विज्ञापन


मसिर्डीज बेंज के एमडी रोलैंड फोल्गर ने कहा, 'यह दुख का एक क्षण है क्योंकि केरल में अभूतपूर्व बाढ़ से जान और संपत्ति का काफी नुकसान हुआ है। मर्सिडीज बेंज संकट के इस पल में केरल के साथ खड़ा है और राहत कार्यों में भागीदार बनना चाहता है। इसके लिए मर्सिडीज बेंज इंडिया और उसके डीलर मिलकर स्वैच्छिक रूप से राहत गतिविधियों का समर्थन करने के लिए सीएम रिलीफ फंड को 30 लाख रुपए का योगदान दे रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा हम उम्मीद करते हैं कि स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी। साथ ही हम ग्राहक सेवा से संबंधित क्षेत्रों में कोच्चि, त्रिवेंद्रम और कालीकट में अपने ग्राहकों और डीलर भागीदारों का समर्थन करना चाहते हैं। यह समर्थन पार्ट्स को बदलना, सर्विस सम्बंधी समस्या ग्राहकों को जल्द-से-जल्द मुहैया कराना होगा। प्रभावित वाहनों को जल्द-से-जल्द सड़क पर वापस लाने और हमारे संरक्षकों को कुछ राहत दिलाने के लिए यह हमारी प्रमुख प्राथमिकता बनी हुई है। इसके लिए, मर्सिडीज-बेंज इंडिया में एक क्रॉस-फंक्शनल टास्क फोर्स का गठन पहले से ही किया जा चुका है। 


मर्सिडीज-बेंज प्रभावित वाहनों को दोबारा सड़क पर वापस लाने के लिए अपने साथी एलियाज ग्लोबल के साथ भी काम कर रहा है। मसिर्डीज बेंज की इस पहल में डेमलर फाइनेंशियल सर्विसेज द्वारा बीमा औपचारिकताओं का कार्य तेजी से दिखाई देगा। हालांकि बीमा राशि इंजन क्षति और ग्राहक द्वारा खरीदी गई पॉलिसी को नुकसान की सीमा के आधार पर अलग-अलग होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed