Mercedes-Benz की पहली इलेक्ट्रिक कार 8 अक्तूबर को होगी लॉन्च, 5 सेकंड में पकड़ेगी 100 kmph की रफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मर्सिडीज बेंज इंडिया (Mercedes-Benz India) भारतीय बाजार में अपनी एक नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी अपनी इस नई कार को ईक्यूसी (EQC) नाम से 8 अक्तूबर को भारत में लॉन्च करेगी। यह कंपनी की पहली फुली इलेक्ट्रिक व्हीकल होगी। प्रीमियम कार निर्माता Mercedes-Benz इलेक्ट्रिक सेगमेंट में EQC के लॉन्च से एंट्री करेगी।
Mercedes-Benz EQC: कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक Mercedes-Benz अपनी पहली फुली इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाजार में 1.2 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये तक के बीच लॉन्च कर सकती है।
Mercedes-Benz EQC: रफ्तार
रफ्तार की बात करें तो Mercedes-Benz की नई इलेक्ट्रिक कार महज 5.1 सेकंड्स में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।
Mercedes-Benz EQC: टॉप स्पीड
Mercedes-Benz की नई इलेक्ट्रिक कार में ग्राहकों को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलेगी।
Mercedes-Benz EQC: रेंज और चार्जिंग
Mercedes-Benz EQC: रेंज
रिपोर्ट्स के मुताबिक Mercedes-Benz EQC एक बार फुल चार्ज करने पर 350 किलोमीटर तक बिना रुके चलेगी।
Mercedes-Benz EQC: चार्जिंग
मीडियम चार्जिंग के तहत Mercedes-Benz EQC को फुल चार्ज पर 10 घंटे लगेंगे। वहीं, फास्ट चार्जिंग के तहत यह इलेक्ट्रिक कार महज 90 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी
Mercedes-Benz EQC: बैटरी और पावर
इस कार में 80kWH की लिथियम-ऑयन बैटरी दी जाएगी। इसका मोटर 760 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।
नई Mercedes-AMG GLE 53 Coupe भारत में हुई लॉन्च
Mercedes-Benz ने अपनी सेकेंड-जनरेशन वाली GLE 53 AMG Coupe को हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। नई 2020 Mercedes-AMG GLE 53 4MATIC+ Coupe की एक्स-शोरूम कीमत 1.20 करोड़ रुपये है। भारतीय बाजार में यह कार GLE 43 AMG Coupe की जगह लेगी। इस कार में माइल्ड-हाईब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें पहले के मुकाबले ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं और यह पहले की तुलना में और भी ज्यादा पावरफुल हो गई है। भारतीय बाजार में इसका सीधा और कड़ा मुकाबला BMW X6 M और Porsche Cayenne Coupe से होगा।
यह एसयूवी महज 5.3 सेकेंड्स में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है। इसमें 250 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड दी गई है।
डायमेंशन की बात करें तो नई GLE 53 AMG कूप पहले के मुकाबले 39 मिलीमीटर लंबी और 7 मिलीमीटर चौड़ी हो गई है। पुराने जनरेशन के मॉडल की तुलना में इसका व्हीलबेस 20 मिलीमीटर बढ़ गया है, जबकि कूप से प्रेरित इसका रूफलाइन GLE के स्टैंडर्ड वर्जन के मुकाबले इसे 60 मिलीमीटर छोटा बनाता है। GLE 53 AMG कूपे कई मायनों में GLE albeit जैसा ही दिखता है, जिनमें 15-स्लैट पैनामेरिकाना ग्रिल, एक स्टेटर विंडस्क्रीन और एक रेकड रियर विंडो शामिल है। इस परफॉर्मेंस बेस्ड कूप-एसयूवी के स्टैंडर्ड वेरिएंट में 20-इंच के व्हील्स दिए गए हैं। ग्राहकों को इसमें 21-इंच के अलॉय व्हील्स को चुनने का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा, लुक की बात करें तो इसमें बड़े एयर इंटेक्स, साइड स्कर्ट्स, रैपराउंड एलईडी टेललाइट्स और क्वाड एग्जॉस्ट के साथ एक नया बम्पर दिया गया है।