फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Mercedes Benz launches Retail of The Future ROTF Platform mercedes cars in india

Mercedes: मर्सिडीज-बेंज भारत में ग्राहकों को सीधे बेचेगी कार, पूरे देश में अब कीमत भी होगी एक

Sat, 23 Oct 2021 03:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 23 Oct 2021 03:29 PM IST
सार

लग्जरी कार बनाने के लिए मशहूर जर्मनी की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने अपने 'रिटेल ऑफ द फ्यूचर' (ROTF) प्लेटफॉर्म लॉन्च की है।

विज्ञापन
Mercedes Benz launches Retail of The Future ROTF Platform mercedes cars in india
Mercedes Benz E-Class - फोटो : Mercedes Benz

विस्तार

लग्जरी कार बनाने के लिए मशहूर जर्मनी की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने अपने 'रिटेल ऑफ द फ्यूचर' (ROTF) प्लेटफॉर्म लॉन्च की है। यह भारतीय बाजार में प्रीमियम कारों की बिक्री का एक बिल्कुल नया नजरिया पेश करेगा। मर्सिडीज-बेंज अब भारत में खरीदारों को कार सीधे बेचेगी। यानी उन्हें कार खरीदने के लिए डीलर के पास नहीं जाना होगा। मर्सिडीज-बेंज द्वारा रिटेल ऑफ द फ्यूचर को लागू करने वाला भारत पहला CKD बाजार और विश्व स्तर पर चौथा बाजार बन गया है। CKD (Completely Knocked Down) कारों का मतलब होता जिन्हें स्थानीय मैक्युफेक्चरिंग प्लांट में एसेंबल किया जाता है। 
विज्ञापन


मर्सिडीज-बेंज ने घोषणा की है कि ROTF के तहत, उसकी कारों की देशभर में सिर्फ एक निर्धारित कीमत होगी, जो पूरे देश में एक समान होगी। साथ ही, ग्राहकों को अब उनकी खरीद के लिए कोई आकस्मिक शुल्क नहीं देना होगा। जबकि कंपनी अपने ग्राहकों को अपने मनपंसद उत्पाद के राष्ट्रीय स्टॉक तक सीधी पहुंच प्रदान करेगी। कंपनी पहली बार ऑर्डर बुकिंग के दौरान भी ग्राहक को VIN नंबर देगी। 
विज्ञापन

Mercedes Benz launches Retail of The Future ROTF Platform mercedes cars in india
मर्सिडीज-बेंज एस क्लास मैस्ट्रो संस्करण - फोटो : Mercedes Benz India
ग्राहक 50,000 की बुकिंग राशि का भुगतान करके मर्सिडीज के नए ROTF प्लेटफॉर्म के जरिए कार सीधे तौर पर बुक कर सकेंगे। बुकिंग की राशि रिफंडेबल होगी। ग्राहक बुकिंग राशि का भुगतान करके, कार को 40 दिनों के लिए बुक कर सकते हैं और इस बीच टेस्ट ड्राइव का ऑप्शन चुन सकते हैं। जिसके बाद वे यह तय कर सकते हैं कि कार खरीदनी है या नहीं। 

नए 'डायरेक्ट टू कस्टमर' मॉडल का पहली बार जून 2021 में एलान किया गया था। अब इसे मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ, मार्टिन श्वेंक और उपाध्यक्ष- बिक्री और विपणन, संतोष अय्यर ने लॉन्च किया है। 

Mercedes Benz launches Retail of The Future ROTF Platform mercedes cars in india
Mercedes Benz S350 CDI - फोटो : Mercedes Benz
मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने घोषणा की है कि ROTF के साथ, वह कारों के पूरे स्टॉक का स्वामित्व बरकरार रखेगी। ब्रांड अपने स्टॉक को नियुक्त फ्रैंचाइजी पार्टनर्स की मदद से बेचेगा और कारों का इनवॉय सीधे ग्राहकों को भेजा जाएगा। कंपनी ने कहा है कि वह ग्राहक के ऑर्डर को प्रोसेस करने और पूरा करने के लिए भी जिम्मेदार होगी। 
विज्ञापन

Mercedes Benz launches Retail of The Future ROTF Platform mercedes cars in india
Mercedes-Benz E-Class Facelift 2021 - फोटो : Mercedes Benz
कंपनी का कहना है कि उसका लक्ष्य ग्राहकों को नए आरओटीएफ प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी प्रीमियम कारों को खरीदने की 'सुविधा और लचीलापन' देना है। मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ मार्टिन श्वेन्क ने कहा, "आज, हम एक मजबूत डिजिटल रीढ़ की सफलतापूर्वक स्थापना के बाद भारत में ROTF को लागू करने पर गर्व महसूस कर रहे हैं, जो हमारे खुदरा व्यापार में इस महत्वपूर्ण बदलाव को बढ़ावा देगा। ROTF एक अद्वितीय ग्राहक केंद्रित कारोबार मॉडल है, जो हमारे ग्राहकों के उभरते रुझानों को पूरा करता है, जबकि हमारे फ्रैंचाइजी भागीदारों को बाजार में उनके वित्तीय और परिचालन जोखिमों को कम करके सशक्त बनाता है। आरओटीएफ ग्राहक उत्कृष्टता बनाने की दिशा में हमारी खोज का समर्थन करता है क्योंकि फ्रैंचाइजी पार्टनर्स अब सिर्फ एक उत्कृष्ट ग्राहक अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed