Mercedes-Benz EQC: भारत में पहली बार लॉन्च हुई लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी, जानें खासियतें और कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मर्सिडीज बेंज इंडिया (Mercedes-Benz India) ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च कर दिया है। भारतीय बाजार में Mercedes-Ben EQC की ऑन रोड कीमत 99.30 लाख रुपये है। लेकिन यहां ध्यान देना जरूरी है कि यह कीमत शुरुआत के पहले 50 ग्राहकों के लिए है। इसके बाद इसकी कीमत बढ़ जाएगी।
बता दें कि नई Mercedes-Ben EQC भारत में पहली लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जिसकी बिक्री कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांड EQ के तहत होगी।
Mercedes-Benz EQC: टॉप स्पीड
Mercedes-Benz की नई इलेक्ट्रिक कार में ग्राहकों को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलेगी।
Mercedes-Benz EQC: रेंज
Mercedes-Benz EQC सिंगल चार्ज पर 450 से 471 किलोमीटर का रेंज देगी। आसान भाषा में समझें तो एक बार फुल चार्ज करने पर यह कार बिना रुके 471 किलोमीटर तक का सफर देगी।
Mercedes-Benz EQC: रफ्तार
Mercedes-Benz EQC: परफॉर्मेंस
Mercedes-Benz EQC: चार्जिंग
मीडियम चार्जिंग के तहत Mercedes-Benz EQC को फुल चार्ज पर 10 घंटे लगेंगे। वहीं, फास्ट चार्जिंग के तहत यह इलेक्ट्रिक कार महज 90 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी
Mercedes-AMG GLE 53 Coupe
यह एसयूवी महज 5.3 सेकेंड्स में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है। इसमें 250 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड दी गई है। इस परफॉर्मेंस बेस्ड कूप-एसयूवी के स्टैंडर्ड वेरिएंट में 20-इंच के व्हील्स दिए गए हैं। ग्राहकों को इसमें 21-इंच के अलॉय व्हील्स को चुनने का विकल्प मिलेगा।