नस्लवाद के विरोध में Mercedes Benz काले रंग की कार से करेगी फार्मूला ई सीजन का समापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम ने ट्विटर पर कहा, "हम नस्लवाद के खिलाफ हैं।"
उसने लिखा, "नस्लवाद और सभी तरह के भेदभाव के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए हमारी टीम इस सत्र की अंतिम छह रेस में सभी काले रंग की कार के साथ रेसिंग करेगी।"
We stand against racism 👊
— Mercedes-Benz EQ Formula E Team (@MercedesEQFE) July 29, 2020
Our team will contest the season’s final six races with an all-black base livery, taking a firm stand against racism and all forms of discrimination while advocating greater diversity. pic.twitter.com/YhINoV8OVs
छह बार के फार्मूला वन चैम्पियन लुईस हैमिल्टन ही फार्मूला वन में अश्वेत विश्व चैम्पियन हैं और वह नस्लवाद के खिलाफ लड़ाई में मुखर रहे हैं। वे फार्मूला वन की संचालन संस्था और अन्य ड्राइवरों से इस लड़ाई में और अधिक प्रयास करने का अनुरोध कर चुके हैं।
मर्सिडीज अपने ड्राइवरों Stoffel Vandoorne और Nyck de Vries के फॉर्मूला ई कारों पर "एंड रेसिज्म" (नस्लवाद को खत्म करें) लिखेगी।
फॉर्मूला ई में सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक कारों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके 2019-20 सीजन का समापन बर्लिन में 5 से 13 अगस्त तक छह रेस के साथ होगा। कोरोना वायरस महामारी के कारण पांच रेस के बाद इस सीजन को स्थगित कर दिया गया था।
फॉर्मूला ई ने हाल ही में "पॉजिटिव फ्यूचर्स" अभियान की घोषणा की, जो कि कम-प्रतिनिधित्व मिले समूहों के लिए खेल में अधिक अवसर प्रदान करने और "समावेशीता की संस्कृति को पोषित करने के लिए" है जो अपने सभी रूपों में विविधता को अपनाती है।