फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   McLaren to enter India car market soon says report mclaren cars models expected price announcement soon supercars in india

McLaren आ रही है भारत: प्रीमियम ब्रिटिश सुपरकार निर्माता मैकलारेन इन चार मॉडल्स के साथ करेगी एंट्री

Thu, 27 May 2021 06:17 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 27 May 2021 06:17 PM IST
सार

मैकलारेन एक ब्रांड के रूप में किसी परिचय की मोहताज नहीं है। बता दें कि मैकलारेन सुपर, स्पोर्ट्स और अल्टीमेट सीरीज परफॉर्मेंस कार बनाने वाले सबसे प्रतिष्ठित सुपरकार निर्माताओं में से एक है। 

विज्ञापन
McLaren to enter India car market soon says report mclaren cars models expected price announcement soon supercars in india
Mclaren 570S spider sports car - फोटो : For Representation Only

विस्तार

McLaren India Launch: प्रीमियम ब्रिटिश सुपरकार निर्माता McLaren (मैकलारेन) भारत में आधिकारिक तौर पर अपनी एंट्री के लिए कमर कस रही है। कंपनी की देश में सीमित उपस्थिति रही है। रिपोर्ट के अनुसार, अब यह भारतीय ग्राहकों के लिए आधिकारिक तौर पर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट के लिए एक डीलर पार्टनर के साथ साझेदारी कर रही है। 
विज्ञापन

वेबसाइट में हुई लिस्ट

McLaren to enter India car market soon says report mclaren cars models expected price announcement soon supercars in india
Mclaren 570S sports car
दिलचस्प बात यह है कि मैकलारेन की वेबसाइट पर आधिकारिक तौर पर भारत को कॉन्फिगरेशन सेक्शन में लिस्ट किया गया है। जो अब तक उनकी वेबसाइट पर गैर मौजूद था। इसके अलावा, मद्रास एक्सोटिक कार क्लब के संस्थापक और कई सुपरकारों के मालिक मनोज लुल्ला ने हाल ही में यूके में मैकलारेन के टेक्निकल सेंटर से सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है। लुल्ला ने लिखा, "मैकलारेन आखिरकार भारत में एंट्री कर रही है। अगले हफ्ते से आधिकारिक कीमतों के बारे में पता चल जाएगा।" 

View this post on Instagram

A post shared by Manoj Lulla (@manojklulla)

विज्ञापन
विज्ञापन

इन चार मॉडल्स के साथ करेगी एंट्री

हालांकि मैकलारेन एक ब्रांड के रूप में किसी परिचय की मोहताज नहीं है। लेकिन जो इसके बारे में नहीं जानते हैं, बता दें कि मैकलारेन सुपर, स्पोर्ट्स और अल्टीमेट सीरीज परफॉर्मेंस कार बनाने वाले सबसे प्रतिष्ठित सुपरकार निर्माताओं में से एक है। मैकलारेन का पूरा प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो कार्बन फाइबर स्ट्रक्चर आधारित वाहनों का है। कंपनी अपने चार मॉडल्स - GT, Artura, 720S और 720S Spider के साथ आधिकारिक तौर पर भारत में एंट्री कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक मैकलारेन देश में संभावित ग्राहकों तक भी पहुंच रही है। 
विज्ञापन

भारत में पहली मैकलारेन कार

बता दें कि McLaren भले ही भारतीय बाजार में अब तक मौजूद ना हो, लेकिन सुपरकारों के शौकीन मैकलारेन की कारों को भारत में आयात कर चलाते रहे हैं। बंगलूरू के रंजीत सुंदरमूर्ति उर्फ आरएसएम ने भारत की पहली मैकलारेन कार को कारनेट स्कीम के जरिए खरीदी थी। हालांकि उन्हें आयात की गई कारों की योजना के आधार पर भारत में इस कार को एक निश्चित अवधि के लिए चलाने की अनुमति दी गई है। 

इनसे होगा मुकाबला

McLaren का भारतीय बाजार में Lamborghini (लेम्बोर्गिनी), Porsche (पोर्शे), Ferrari (फरारी) और Mercedes-AMG (मर्सिडीज-एएमजी) जैसे अन्य विदेशी निर्माताओं की कारों से मुकाबला होगा। हालांकि अभी कंपनी की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed