फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   marutis cars are the safest car of country

आम आदमी के लिए कार बनाने वाली कंपनी की कारें सबसे सेफ

Sat, 15 Apr 2017 11:59 AM IST
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 15 Apr 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
 marutis cars are the safest car of country

कभी आम आदमी की चार पहिया बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी अब सुरक्षित कारों के निर्माण में सबसे आगे निकल रही है। नए क्रैश नियमों को पूरा करने के मामले में देश मारुति देश की अन्य वाहन निर्माता कंपनियों से आगे निकल गई है।

विज्ञापन


कंपनी के पांच मॉडल्स ने सेफ्टी टेस्ट को सफल तरीके से पास किया है। मारुति की एस क्रॉस, इग्निज, बलेनो, विटारा ब्रेजा और सियाज पेडेस्ट्रियन, ऑफसेट-फ्रंटल और फुल फ्रंटल कैश सेफ्टी नॉर्म्स का टेस्ट पास किया है। 
विज्ञापन


कंपनी के रिसर्च व डेवल्पमेंट के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर सी वी रमन ने बाताय कि कंपनी ने 35 से 40 अलग अलग क्रैश टेस्ट किए। ये टेस्ट सभी वेरिएंट्स पर किए गए। जिससे कार में कमी का पता लगाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की 2015 में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में दुनिया के किसी अन्य देश के मुकाबले सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या ज्यादा है। दुनिया में प्रति वर्ष लगभग 12.5 लाख लोगों की जान सकड़ दुर्घटना में जाती है। इसमें के 2 लाख मौतें अकेले भारत में होती है। 

भारत को हर साल 58 अरब डॉलर का होता है नुकसान

 marutis cars are the safest car of country

एक्सपर्ट्स का कहना है कि सड़क हादसों में होने वाली इन मौतों का कारण सेफ्ली नियमों में ढिलाही, नियमों का पालन न करना, वाहनों का सही रखरखाव न होना और भारत की खराब सड़को का होना है। 

यूनाइटेड नेशंस इकोनॉमिक एंड सोशल कमीशन फॉर एशिया एंड पैसिफिक की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सड़क हादसों के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था को हर साल 3 फीसदी यानी 58 अरब डॉलर का नुकसान होता है। इस स्टडी में 19 देशो को शामिल किया गया था, जिसमें भारत दुसरे स्थान पर था। भारत से ज्यादा केवल जापान को नुकसान होता है। 

सड़क हादसो को देखते हुए सरकार सेफ्टी नियमों को सक्ती से लागू करने में लगी है। सरकार एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और क्रैश टेस्ट को आवश्यक करने में लगी है। भारत न्यू व्हीकल सेफ्टी असेसमेंट प्रोग्राम के तहत सभी पैसेंजर व्हीकल को ये टेस्ट पास करने होंगे। हालांकि ऑटो कंपनिया इस नियमों के लिए एक से दो साल का वक्त मांग रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed