फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti will stop the production of mini suv ignis

Maruti Ignis पर कंपनी दे रही ₹1 लाख तक का भारी डिस्काउंट, जानें क्या है कारण

Sat, 09 Feb 2019 11:12 AM IST
shubham ऑटो डेस्क, अमर उजाला,
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, Published by: shubham Updated Sat, 09 Feb 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
Maruti will stop the production of mini suv ignis
इग्निस - फोटो : Maruti Suzuki India Limited

Maruti Suzuki ने अपनी मिनी एसयूवी कही जाने वाली कार Ignis के 2018 मॉडल का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। जिसके कारण कंपनी Ignis पर 1 लाख रुपए तक का डिस्काउंट भी दे रही है। खबरों के मुताबिक Ignis को कंपनी दोबारा से मेक ओवर के साथ लॉन्च करना चाहती है। जिसके कारण इसके पुराने मॉडल पर रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन


नेक्सा डीलरों के जरिए  Ignis पिछले 2 सालों से बाजार में सेल हो रही है। हालांकि कार कंपनी की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई । बीतेे कुछ महीनों से Ignis की मात्र 2500 यूनिट ही औसतन सेल हो रही थी। 2019 की इग्निस में नया बंपर डिजाइन, अलॉय व्हील्स और नए एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दिए जा सकते हैं। साथ ही इसके इंटीरियर में भी बदलाव किए जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं इसमें टचस्क्रीन वाला स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया जा सकता है, जो वैगन आर और बलेनो में दिया गया है। मारुति सुजुकी का 1.2 लीटर के12 सीरीज के पेट्रोल इंजन से 84.3 पीएस की ताकत और 113 एनएम तक टॉर्क पैदा करता है। वहीं पहले इसका डीजल इंजन भी आता है, जिसे कम मांग के चलते बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका 1.3 लीटर का डीडीआईएस 190 डीजल इंजन 74 हॉर्स पावर की ताकत और 190 एनएम तक टॉर्क देता था। इन दोनों ही इंजनों को 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed