मारुति सुजुकी लांच करेगी BS-6 वाहन, देखें क्यों लगाई सुप्रीम कोर्ट ने BS-4 पर रोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिलहाल, मारुति सुजुकी ने जनवरी में अपना पहला BS6 वाहन लांच करने की घोषणा की है। इंजीनियर्स की टीम द्वारा BS6 वाहन और सुरक्षा मापदंडों को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। बता दें, BS-4 वाहनों की अप्रैल 2020 से बिक्री बंद कर दी जाएगी। जिसके बाद 1 अप्रैल 2020 से सिर्फ BS6 वाहन ही बाजार में उपलब्ध होंगे।
मारुति सुजुकी BS6 वाहन को तय समय से पहले लांच करने पर विचार कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति सुजुकी के चेयरमैन आर.सी भारगव ने कहा है कि मारुति सुजुकी डेडलाइन से पहले ही अपना पहला BS6 वाहन को पेश करेगी।
क्या हैं बीएस वाहन
बीएस उत्सर्जन मानक वे मानक होते हैं जो भारत सरकार द्वारा स्थापित किए गए हैं। इस उत्सर्जन मानक के जरिये मोटर वाहनों के कारण होने वाले वायु प्रदूषण की मात्रा की व्याख्या की जाती है।
क्या है बीएस के आगे लिखी संख्या
अक्सर आप सुनते होंगे बीएस-2 वाहन, बीएस-3 वाहन और बीएस-4 वाहन। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन संख्याओं का मतलब क्या है? बीएस के आगे संख्या के बढ़ते जाने का मतलब है उत्सर्जन के बेहतर मानक, जो पर्यावरण के अनुकूल हैं। भारत में गाड़ियों के प्रदूषण को मापने के लिए बीएस का इस्तेमाल किया जाता है।
बीएस के आगे जितना बड़ा नंबर लिखा होता है उस गाड़ी से उतने ही कम प्रदूषण होने की संभावना होती है। ये बीएस मानक देश का केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तय करता है। साथ ही देश में चलने वाली हर गाड़ी के लिए यह आवश्यक होता है कि वह इन सभी मानकों पर खरी उतरे।