फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti Vitara Brezza, tata Nexon and Ford Ecosport Rival Mahindra XUV300 received 4000 bookings

लॉन्चिंग से पहले छाई Mahindra XUV300, मिली 4 हजार से ज्यादा बुकिंग

Sun, 10 Feb 2019 03:41 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sun, 10 Feb 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
Maruti Vitara Brezza, tata Nexon and Ford Ecosport Rival Mahindra XUV300 received 4000 bookings
Mahindra XUV300 Launch in India-4

Mahindra की नई XUV300 की लॉन्चिंग 14 फरवरी को होनी है, लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही मात्र एक महीने में एक्सयूवी 300 हिट हो गई है। एक्सयूवी 300 की बुकिंग का आंकड़ा 4 हजार को पार कर गया है।

विज्ञापन

9 जनवरी को शुरू की थी बुकिंग

महिन्द्रा ने अपनी नई अपकमिंग सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी 300 की बुकिंग 9 जनवरी को शुरू की थी और 20 हजार रुपए देकर इसकी ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग कराई जा सकती है। वहीं मात्र एक महीने में इसकी बुकिंग 4 हजार से ऊपर पहुंच गई है और पूरे देश से इस एसयूवी को लेकर जबरदस्त इंक्वायरी की गई। तकरीबन 60 हजार लोगों ने इसके बारे में जानकारी मांगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे स्थान पर एक्सयूवी 300

Maruti Vitara Brezza, tata Nexon and Ford Ecosport Rival Mahindra XUV300 received 4000 bookings
Mahindra XUV300 Launch

अगर महिन्द्रा एक्सयूवी 300 की बुकिंग बिक्री में बदलती है, और जनवरी 2019 से इसकी तुलना करें, तो एक्सयूवी 300 चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी। जनवरी 2019 में मारुति ब्रेजा की बिक्री 13.172 यूनिट्स की रही, जबकि दूसरी प्रतिद्वंदी कारें टाटा नेक्सन की 5095 और फोर्ड इकोस्पोर्ट की बिक्री 4510 यूनिट्स की रही।   
 

विज्ञापन

सस्ती एसयूवी में कई महंगे फीचर

देश में जिस तरह से एसयूवी को लेकर लोगों में पॉपुलैरिटी बढ़ रही है, उसे देखते हुए महिन्द्रा ने एक्सयूवी 300 में सभी तमाम फीचर दिए हैं। वहीं एक्सयूवी 300 में इस सेगमेंट में पहली बार 7 एयरबैग्स, डुअल जोन क्लाइमेट, बड़ा व्हीलबेस, सबसे ज्यादा टॉर्क और फोर व्हील डिस्क ब्रेक दिए हैं।
 

कई एडवांस फीचर भी

Maruti Vitara Brezza, tata Nexon and Ford Ecosport Rival Mahindra XUV300 received 4000 bookings
Mahindra XUV300 Interior-3

इससके अलावा एक्सयूवी 300 में कई एडवांस फीचर भी दिए हैं, जिनमें प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फॉलो-मी लैंप्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, फ्रंट और रिअर पार्किंग सेंसर, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल दिए गए हैं। साथ ही ईबीडी के साथ एबीएस, पॉवर विंडोज, एलईडी टेल लैंप्स, इलेक्ट्रिक टेलगेट रिलीज, 12 वोल्ट एसेसरीज सॉकेट और आईसोफिक्स टाइल्ड मांउट्स दिए हैं।
 

तीन वैरियंट्स W4, W6, W8 और W8 (0) में आएगी

वहीं महिन्द्रा एक्सयूवी 300 तीन वैरियंट्स W4, W6, W8 और W8 (0) में आएगी। W4, W6 वैरियंट् में 16 इंच के व्हील आएंगे, वहीं बाकी दोनों वैरियंट्स में 17 इंच के स्टील व्हील्स होंगे। एक्सयूवी 300 में मैकफर्सन स्ट्रॉट सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है। वहीं इसे सांगयांग टिवोली Ssangyong Tivoli के X100 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।      
 

6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन में होगी लॉन्च

Maruti Vitara Brezza, tata Nexon and Ford Ecosport Rival Mahindra XUV300 received 4000 bookings
Mahindra XUV300 Launch in India-4

महिन्द्रा एक्सयूवी 300 में 1197 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 5000 आरपीएम पर 110 बीएचपी की पॉवर और 2000-3500 आरपीएम पर 200 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं डीजल वैरियंट में 1497सीसी का इंजन है, जो 3750 आरपीएम पर 115 बीएचपी और 1500 से 2500 आरपीएम पर 300 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं यह केवल 12 सेकेंड में ही 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है। लॉन्चिंग के वक्त यह पेट्रोल और डीजल में केवल 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन में ही आएगी, बाद में से ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में लॉन्च किया जा सकता है।         

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed