{"_id":"5bd6c1c8bdec2269c544b650","slug":"maruti-suzukio-baleno-facelift-model-may-launch-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki Baleno का फेसलिफ्ट वर्जन जल्द होगा भारत में लांच, हो सकते हैं कई बड़े बदलाव","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Maruti Suzuki Baleno का फेसलिफ्ट वर्जन जल्द होगा भारत में लांच, हो सकते हैं कई बड़े बदलाव
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 29 Oct 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
baleno facelift 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति सुजुकि बलेनो कार भारत में प्रसिद्व प्रीमियम हैचबैक कार है। कार लांच होने के समय से आज तक मार्केट में अपना वर्चस्व जमाए हुए है। इस कार की लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी मारुति बलेनो के फेसलिफ्ट वर्जन पर काम कर रही है।
विज्ञापन
मारुति नई बलेनो को कंपनी जून 2019 तक लांच कर सकती है। नए फेसलिफ्ट बलेनो कार में कई कॉस्मेटिक बदलाव और नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। बात करें, वर्तमान मॉडल की तो यह कार फिलहाल तीन वेरियंट में उपलब्ध है। जिसमें एक वेरियंट में 1.2-लीटर, 4-सिलिंडर K-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो कि 82बीएचपी की पावर और 113एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
विज्ञापन
इस कार के स्पोर्टी और टॉप वेरियंट आरएस में 1-लीटर वाला 3-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है। जो कि 101बीएचपी की पावर और 150 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। बलेनो कार के डीजल वेरियंट में 1.3-लीटर का इंजन दिया गया है, जो 74बीएचपी की पावर और 190एनएम टॉर्क जनरेट करता है।
विज्ञापन
कंपनी ने इसमें भी पेट्रोल वेरियंट की तरह 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से लैस किया है। बता दें, मारुति बलेनो को माइलेज के मामले में काफी पसंद किया जाता है। जिसका प्रमुख कारण इसका कम वजन वाले HEARTECT प्लैटफॉर्म पर बेस्ड होना है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि इस कार में कई और बेहतरीन फीचर्स दिए जा सकते हैं।