फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti suzukii swift rival 2019 hyundai grand i10 facelift could launch in india this year

ऐसी दिखेगी 2019 में आने वाली Hyundai Grand i10, पहले से हुई लंबी

Wed, 06 Feb 2019 06:37 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 06 Feb 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
maruti suzukii swift rival 2019 hyundai grand i10 facelift could launch in india this year
2019 Hyundai Grand i10-5

Hyundai जल्द ही अपनी पॉपुलर हैचबैक Grand i10 का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हुंडई इस साल अपनी इस हैचबैक का फेसलिफ्ट लॉन्च कर देगी। नई फेसलिफ्ट में एक्सटीरियर के साथ इंटीरियर में भी बदलाव किए गए हैं। वहीं इसका मुकाबला मारुति की स्विफ्ट और बलेनो से है।

विज्ञापन

Hyundai Grand i10 में स्पेसियस केबिन

maruti suzukii swift rival 2019 hyundai grand i10 facelift could launch in india this year
2019 Hyundai Grand i10-2

Hyundai Grand i10 को हाल ही में कई जगह स्पॉट किया गया है, जिसकी कई फोटोग्राफ्स भी लीक हुई हैं। इसके अलावा अपकमिंग ग्रैंड आई10 की फोटो भी रेंडर की गई हैं ताकि फ्रंट और रिअर का सही-सही खुलासा हो सके। नई ग्रैंड आई10 में कई नए फीचर समेत स्पेसियस केबिन भी दिया गया है। वहीं कीमतें भी पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा होंगी। नई ग्रैंड आई10 को इस साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

नई ग्रिल, नए अलॉय, शार्पर बंपर और सनरूफ

अगर वर्तमान ग्रैंड आई10 से तुलना करें, तो नई ग्रैंड आई10 ज्यादा लंबी दिखाई देती है। एक्टीरियर में कर्व्ड एजेज दिखाई दे रहे हैं। वहीं डीआरएल के साथ एलईडी प्रोजेक्टर्स लैंप्स दिए गए हैं। वहीं ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज को देखते हुए इसमें नई ग्रिल, नए अलॉय, शार्पर बंपर, सनरूफ, क्रोम डोर हैंडल्स और बड़े टेल लैंप्स दिए गए हैं।
 

विज्ञापन

डुअल टोन ब्लैक और बेज कलर स्कीम

वहीं इंटीरियर की बात करें, तो नई हुंडई ग्रैंड आई10 में डुअल टोन ब्लैक और बेज कलर स्कीम दी गई है। साथ ही ड्राइवर और पैंसेजर के कंफर्ट का खास ख्याल रखा गया है। इंटीरियर स्पेस थोड़ा बढ़ाया गया है, साथ ही पीछे की सीट पर अब तीन लोग आराम से बैठ सकते हैं। नए फीचर्स में पीछे नए एसी वेंट्स, एंड्रॉयड ऑटो और एपलकार प्ले के साथ फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 3 स्पोक मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील और एमआईडी के साथ ट्विन डायल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।   
 

इंजन में कोई बदलाव नहीं

maruti suzukii swift rival 2019 hyundai grand i10 facelift could launch in india this year
2019 Hyundai Grand i10-1

साथ ही नई ग्रैंड आई10 के इंजन में कोई बदलाव नहीं का गया है। इसमें वही पुराना 1.2 लीटर का पेट्रोल और 1.2 लीटर का डीजल इंजन लगाया गया है। यह इंजन बीएस-6 मानकों के अनुरुप होगा और इसमें मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिलेगा। इसके अलावा इंजन के पॉवर और टॉर्क में भी कुछ बदलाव मिल सकता है।
 

कीमत 5 से 8.5 लाख रुपए

वहीं वर्तमान ग्रैंड आई10 की कीमत 4.91 लाख रुपए है, लेकिन खबरें है कि नई हुंडई ग्रैंड आई10 पहले के मुकाबले थोड़ी महंगी हो सकती है। इस बेस पेट्रोल वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 5 लाख और टॉप डीजल की कीमत 8.5 लाख रुपए रखी जा सकती है। इसकी टक्कर मारुति स्विफ्ट से है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.99 रुपए से शुरू है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed