फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti suzuki will hike the price of cars by next year

मारुति सुजुकी की कारें हैं पसंद तो पढ़ ले यह खबर

Wed, 05 Dec 2018 05:03 PM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Dec 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
Maruti suzuki will hike the price of cars by next year
Maruti Suzuki 2018 Swift
मारुति सुजुकी इंडिया अगले महीने से अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने वाली हैं। कंपनी ने बुधवार को कहा कि कमोडिटी कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों में बढ़ोतरी के प्रतिकूल असर को दूर करने के लिए अपने वाहनों की कीमत बढ़ाएगी। कीमतों में बढ़ोतरी विभिन्न मॉडल पर अलग-अलग होगी। हालांकि, उसने यह स्पष्ट नहीं किया कि कीमतों में कितनी बढ़ोतरी करेगी। एक अधिकारी के मुताबिक, कंपनी फिलहाल कीमतों में बढ़ोतरी की रेंज पर काम कर रही है।
विज्ञापन


मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि कमोडिटी कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों में बढ़ोतरी की वजह से कंपनी के वाहनों की लागत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ऐसे जरूरी हो गया है कि वह कीमतों में वृद्धि के जरिए अतिरिक्त लागत का कुछ भार ग्राहकों को दे, जो जनवरी, 2019 से लागू होगी। वर्तमान में भारतीय बाजार में कंपनी की एंट्री लेवल ऑल्टो-800 से लेकर प्रीमियम क्रॉसओवर एस-क्रॉस तक की रेंज उपलब्ध है। इनकी कीमत 2.53 लाख से लेकर 11.45 लाख रुपये के बीच है।
विज्ञापन

 

Maruti suzuki will hike the price of cars by next year
toyota prius

इसुजु और टोयोटा भी बढ़ाएंगी कीमतें
इससे पहले मंगलवार को वाहन निर्माता कंपनी इसुजु मोटर्स इंडिया ने भी जनवरी से अपने वाहनों की कीमत एक लाख रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की है। उसने कच्चे माल और वितरण की लागत बढ़ने को इसकी वजह बताया है। वहीं, पिछले महीने टोयोटा किर्लोस्कर ने 1 जनवरी, 2019 से अपने वाहनों की कीमतों में चार फीसदी वृद्धि करने की घोषणा की थी। उसने रुपये में गिरावट के कारण मैन्युफैक्चरिंग लागत बढ़ने की वजह से यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed