फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti suzuki will give a luxury feel in normal cars

मारुति सुजुकी ने कर ली है मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी को टक्कर देने की तैयारी

Fri, 24 Aug 2018 09:56 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 24 Aug 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
maruti suzuki will give a luxury feel in normal cars
Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी के कुछ शेयरधारक चाहते हैं कि कंपनी लग्जरी सेगमेंट में प्रवेश करे, लेकिन कंपनी अपनी ताकत पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखना चाहती है। बृहस्पतिवार को यहां आयोजित कंपनी की 37वीं सालाना आम बैठक में एक शेयरधारक ने प्रबंधन के सामने यह प्रस्ताव रखा कि समय आ गया है।
विज्ञापन


जब मारुति सुजुकी को मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसे ब्रांडों को टक्कर देना चाहिए। इस सलाह के पीछे तर्क यह दिया गया कि मास सेगमेंट में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 50 फीसदी से ऊपर है और अब मूल्य शृंखला में ऊपर उठने का समय आ गया है।
विज्ञापन


इस सलाह पर कंपनी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने कहा कि कंपनी लग्जरी कार की खूबियों को अपने सस्ते वाहनों में ही देने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि आज हमारे पास जो नई सियाज है उसमें ऐसी अनेक खूबियां हैं जो महंगी श्रेणी की कारों में मिलती हैं और वह काफी कम कीमत पर दी जा रही  हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भार्गव ने कहा कि भारत के लोग कीमत को लेकर बेहद संजीदा हैं। ऊंची कीमत की और कम संख्या में बिकने वाली कार कंपनी की रणनीति में फिट नहीं बैठती है। मारुति की ताकत बड़े पैमाने पर उत्पादन करना है। मौजूदा कारोबारी साल की अप्रैल-जून अवधि में पैसेंजर वाहन खंड में मारुति की हिस्सेदारी 52.54 फीसदी रही, जो एक साल पहले 50.43 फीसदी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed