फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti suzuki will come with 3 hybrid cars in this festive season

मारुति सुजुकी ला रही है तीन पेट्रोल हाइब्रिड कार,जानें कौन सी है सबसे खास

Tue, 04 Sep 2018 11:05 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Sep 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
maruti suzuki will come with 3 hybrid cars in this festive season
s-cross

विज्ञापन

देश की सबसे बडी वाहन र्निमाता कंपनी मारुति सुजुकी हमेशा से ही अपनी कारों को लेकर चर्चा में रहती है। कभी छोटी कार के साथ किफायती फायदे लेकर आती है। तो कभी बडी कारो से सबको चौका देती है। फिलहाल इस बार मारुति सुजुकी एक या दो नहीं तीन कारो से सबको चौकाने की तैयारी में है। देखा जाए तो त्यौहारो का मौसम पास आते ही कंपनियों में होड लग जाती है। क्योकि भारत में त्यौहारो पर वाहन लेना शुभ माना जाता है।

इसी के चलते इस बार यह कंपनी नई कार की जगह पुरानी को अपडेट कर के मार्केट में लाई है। मारुति सुजुकी अपनी तीन पेट्रोल हाइब्रिड कार लेकर आने की पूरी तैयारी कर चुकी है। जो कि अर्टिगा,ब्रेजा,और एस क्रॉस होंगी। हालांकि मार्केट में पहले से ही ब्रेजा,और एस क्रॉस का डीजल वर्जन मौजूद है। तो कहा जा सकता है कि अर्टिगा सेकेंड जेनरेशन का नया वर्जन होगी।
विज्ञापन


इस नई जेनरेशन अर्टिगा के इसी साल त्यौहारो पर आने की उम्मीद है। वहीं ब्रेजा और एस क्रॉस का हाइब्रिड वर्जन अगले साल तक आ सकता है। आपको बता दें कि इन तीनो ही कारो में सामान्यता यह है कि इनमें इस्तेताल होने वाला इंजन एक ही होगा।  नई कार का इंजन 1.5-litre का के सीरीज का होगा। जो कंपनी ने अभी 
विज्ञापन
विज्ञापन


सियाज के फेसलिफट संस्करण में दिया है। यह 104 बीएचपी पर 138 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है। इस इंजन को सुजुकी हाइब्रिड व्हीकल सिस्टम(SHVS) के नाम से भी जाना जाता है। SHVS एक माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी है। जो कार को रोकने में मदद करती है। और ईधन की खपत को भी कम करती है। 


कुछ मिडिया रिपोर्ट की माने तो एस क्रॉस पेट्रोल हाइब्रिड कार में 18-Kmpl का माइलेज तक दिया जा सकता है। गौरतलब हो इन तीनो कारो की लांचिंग के साथ मारुति पहली कंपनी होगी जो ग्राहको के लिए चार माइल्ड हाइब्रिड कारो  को लेकर मार्केट में आयेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed