फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti Suzuki WagonR BS6 S CNG here are four features that you must know

Maruti WagonR की नई CNG कार हुई और भी धांसू, अब मिलेगा 32.52 km/kg का माइलेज

Sat, 15 Feb 2020 08:59 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 15 Feb 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki WagonR BS6 S CNG here are four features that you must know
Maruti Suzuki WagonR BS6 S-CNG - फोटो : Maruti Suzuki

Maruti Suzuki India ने लंबे इंतजार के बाद आखिर अपनी WagonR BS6 S-CNG मॉडल को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.25 लाख रुपये रखी है। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Maruti Suzuki Alto और Maruti Suzuki Ertiga के बाद Maruti Suzuki WagonR कंपनी की तीसरी BS6-कंप्लाइंट S-CNG मॉडल है। यहां जानना जरूरी है कि Maruti Suzuki WagonR भारतीय बाजार में 1.0-लीटर K10B और 1.2-लीटर K12M पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। 

विज्ञापन

परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसका 1.0-लीटर का K10B पेट्रोल इंजन 68hp की मैक्सिमम पावर और 90Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसके CNG मॉडल का इंजन 59hp की मैक्सिमम पावर और 78Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके S-CNG ट्रिम में आपको केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन ही मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

माइलेज

Maruti Suzuki की WagonR BS6 S-CNG में ड्यूल इंडिपेंडेंट इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट्स के साथ इंटेलिजेंट इंजेक्शन सिस्टम मिलता है। दावा किया जा रहा है कि इसके S-CNG मॉडल में आपको 32.52 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलेगा।  

विज्ञापन

कीमत

नई WagonR BS6 S-CNG भारतीय बाजार में अभी केवल LXI वेरिएंट में उपलब्ध है। 

  • इसके WagonR S-CNG LXI वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.25 लाख रुपये है।
  • इसके WagonR S-CNG LXI(O) की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.32 लाख रुपये है।

फीचर

Maruti Suzuki की WagonR BS6 S-CNG में बॉडी-कलर्ड बंपर्स, रूफ एंटीना, ड्यूल-टोन इंटीरियर्स, एसी और हीटर, ABS के साथ EBD और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed