{"_id":"5c4727d1bdec2273960445bb","slug":"maruti-suzuki-wagon-r-launched-here-is-the-all-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maruti Wagon-r भारत में लॉन्च, कीमत 4.19 लाख से शुरू","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Maruti Wagon-r भारत में लॉन्च, कीमत 4.19 लाख से शुरू
Wed, 23 Jan 2019 12:33 PM IST
भावना चौधरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना चौधरी
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
New wagon-r
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में मारुति ने आज अपनी कार वैगनआर को लॉन्च कर दिया है। नई वैगन आर का डिजाइन पुरानी वैगन आर के मुकाबले बिल्कुल अलग है। इसमें वॉल्वो स्टाइल में टेल लाइट्स दी गई हैं। वहीं पीछे दिया गया काले रंग का सी-पिलर रिअर विंडो और टेलगेट को टच करता है। कुल मिलाकर देखें को नई वैगन आर का डिजाइन बॉक्सी लुक दे रहा है।
विज्ञापन
नई वैगन आर में पहली बार 7 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसे वाइब्रेंट स्मार्टप्ले स्टूडियो भी कहा जा रहा है। इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले कनेक्टिविटी दी गई है। इसे डैशबोर्ड के ऊपर लगाया गया है। वहीं हुंडई सैंट्रो में भी टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
विज्ञापन
नई वैगन आर की साइड बॉडी को अगर देखें, तो यह देखने में मस्कुलर लगेगी, वहीं पहली पुरानी वैगन आर लुक में शार्प लगती थी। कंपनी की कोशिश है कि डिजाइन को स्टाइलिश रखने के साथ टॉल ब्वाय डिजाइन दिया जाए। वहीं वैगन आर के टॉप वैरियंट में इस बार बड़े पहिए भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
नई वैगन आर के हैडलैंप्स साइज में बड़े दिखने के साथ वर्गाकार दिखते हैं। इसके अलावा इनकके नीचे ही इंडीकेटर्स दिए गए हैं। हालांकि एक चीज इसमें मिसिंग दिख रही है और वह है डे लाइट रनिंग लाइट्स का न होना। वैगन आर में एलईडी डीआरएल की कमी खलती है क्योंकि अब एंट्री सेगमेंट की कारों में भी डीआरएल आम हैं। अगर होते तो लुक बेहतर ही होती।
नई WagonR को heartect platform पर बना 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 5500 आरपीएम पर 68 पीएस और 2500 आरपीएम पर 90 एनएम की पॉवर देगा। जबकि मिड और टॉप वैरियंट में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 6000 आरपीएम पर 83 पीएस और 4200 आरपीएम पर 113 एनएम की पॉवर देगा।
नई वैगन आर में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसिमशन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी फीचर मिलेगा। वहीं पुराने 1.0 लीटर इंजन के साथ सीएनजी वर्जन आने से यह मात्र 59 पीएस की पॉवर देगा।
नई WagonR की शुरूआती कीमत कंपनी ने 4.19 लाख रुपए रखी है जो इसके पेट्रोल वर्जन एलएक्सआई की है।