{"_id":"58b7fd4c4f1c1bbb06830701","slug":"maruti-suzuki-vitara-brezza-completed-1-lakh-sales-in-indian-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ 11 महीने में बिक गईं 1 लाख विटारा ब्रेजा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
सिर्फ 11 महीने में बिक गईं 1 लाख विटारा ब्रेजा
amarujala.com- Written by: अमित द्विवेदी
Updated Thu, 02 Mar 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
विटारा ब्रेजा
- फोटो : Maruti Suzuki India Limited
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विटारा ब्रेजा के जरिए भारतीय बाजार में बड़ा धमाका करने वाली मारूति सुजुकी ने एक बड़ा कारनामा करते हुए अन्य ऑटो कंपनियों को चौंका दिया है। कंपनी ने विटारा ब्रेजा के लॉन्चिंग के महज एक साल के अंदर 1 लाख से अधिक ब्रेजा की बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है। ब्रेजा को मारूति ने मार्च 2016 को बाजार में पेश किया था। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सबसे बड़ी कार बनकर उभरने वाली ब्रेजा की वेटिंग लिस्ट अभी भी काफी लंबी चल रही है।
विज्ञापन
हालॉंकि इसके पहले कुछ ऐसा ही कारनामा हुंडई की क्रेटा ने किया था पर उसे ऐसा करने में थोड़ा ज्यादा वक्त लगा था। अपनी राय व्यक्त करते हुए कंपनी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, मार्केटिंग एंड सेल्स, आरएस कलसी ने बताया कि शुरू से ही ब्रेजा की बिक्री काफी शानदार रही है इसकी बुकिंग को देखते हुए हम कुछ ऐसा ही उम्मीद कर रहे थे। लोगों को इस कार का अंदाज, पावर व परफॉर्मेंस पसंद आ रहा है। इस कार को सफल बनाने के लिए मैं अपने ग्राहकों को धन्यवाद देता हूं।
विज्ञापन