अगस्त में मारुति लॉन्च करेगी Ciaz का नया मॉडल, करने जा रहा है यह बड़ा बदलाव
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक मारुति सुजुकी इस साल अगस्त में सेडान कार सियाज का नया मॉडल लॉन्च करेगी। कंपनी इस गाड़ी की बुकिंग जुलाई से शुरू करेगा अप्रैल 2018 में मारुति सुजुकी ने इसकी कुल 5,116 यूनिट्स भारत में अपनी डीलरशिप्स पर भेजीं।
इस सेगमेंट में दूसरे नंबर पर अब वर्ना हो गई है। इसकी कुल 4,077 यूनिट्स ही डिस्पैच की गईं। वहीं 3,366 यूनिट्स के साथ होंडा सिटी तीसरे स्थान पर रही। हाल ही लॉन्च हुई टोयोटा यारिस चौथे स्थान पर काबिज है।
पेट्रोल इंजन में होगा बड़ा बदलाव
कंपनी पेट्रोल मॉडल के इंजन में बड़ा बदलाव करने जा रही है। जहां पहले इसमें 1.4 लीटर का इंजन था, वहीं अब इसमें 1.5 लीटर का हाइब्रिड इंजन होगा। हालांकि कंपनी डीजल मॉडल के इंजन में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं करेगी।
सियाज से बेहतर इंजन है इनका
सियाज से बेहतर इंजन वर्ना और होंडा सिटी का है। इसलिए कंपनी को इसके लिए मार्केट बनाने में मुश्किल हो सकती है। कंपनी ने हाल ही में सियाज का फेसलिफ्ट मॉडल भी लॉन्च किया था। सेडान सेगमेंट में जो काम कंपनी की बलेनो और SX4 नहीं कर पाई थी वो मारुति सुजुकी Ciaz ने कर दिखाया था।
कार को चार साल होने वाले हैं और अभी तक इसमें कोई बड़ा अपडेट नहीं किया गया। हालांकि अब कंपनी इसमें बदलाव करने जा रही है। मारुति सुजुकी को हाल ही में फेसलिफ्ट Ciaz की टेस्टिंग करते देखा गया है।
कार का इंजन और फीचर्स
कार में एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट देने के अलावा नया फ्रंट बंपर और बड़े फॉगलैंप दिए हैं। साइड की तरफ से मल्टी-स्पोक एलॉय व्हील देखने को मिले हैं। पीछे की तरफ टेललैंप कल्स्टर और रियर बंपर को अपडेट किया गया है। पेट्रोल इंजन 91 बीएचपी की पावर और डीजल इंजन 89 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगा। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प दिया जाएगा।
पहले भी किया था बदलाव
कंपनी ने पहले वाली सियाज कार में एक नया कलर और एक स्पाइलर लगाकर सियाज स्पोर्ट (Ciaz S) को लॉन्च किया गया था। यानी इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया था।