फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti Suzuki Swift RS may launch soon in india

भारत की सबसे लोकप्रिय कार स्विफ्ट का स्पोर्ट्स वर्जन जल्द हो सकता है लांच, देखें तस्वीरें

Thu, 13 Dec 2018 11:09 AM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Dec 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Swift RS may launch soon in india
कार के फीचर्स लोगों के सामने आ चुके हैं।

 मारूति जल्द ही अपनी सबसे लोकप्रिय कार स्विफ्ट का आरएस वैरियंट लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि नई स्विफ्ट में बलेनो आरएस का टर्बोचार्ज्ड 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन लगा होगा। वहीं इसका मुकाबला टाटा टियागो जेटीपी से होगा। टियागो जेटीपी को अक्टूबर में ही बाजार में उतारा गया है। हाल ही में नवंबर में स्विफ्ट ने सबसे बिकने वाली कार आल्टो को पछाड़ते हुए पहला स्थान बनाया है।

विज्ञापन


मारुति सुजुकी की थर्ड जनरेशन सुजुकी स्विफ्ट हैचबैक का आरएस वर्जन अगले साल 2019 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। माना जा रहा है कि बलेनो आरएस की सफलता को देखने के बाद मारूति ने स्विफ्ट का यह वर्जन लॉन्च करना का फैसला किया है। थर्ड जनरेशन स्विफ्ट आरएस टॉपएंड जेडएक्सआई वैरियंट पर बेस्ड होगी।

विज्ञापन

Maruti Suzuki Swift RS may launch soon in india
2017 Suzuki Swift Sport

स्विफ्ट स्पोर्ट्स में 1.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है, जो 140 बीएचपी की पॉवर और 240 एनएम का टॉर्क देता है। साथ ही स्विफ्ट में 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी दिया गया है। वहीं मारुति स्विफ्ट आरएस बिल्कुल अलग होगी। इसमें 1.0 लीटर बूस्टरजेट टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है, जो 101 बीएचपी की पॉवर और 150 एनएम का टॉर्क देता है। साथ ही यह 5 स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स के साथ आएगी। माना जा रहा है कि नए वैरियंट की कीमत 7.9 लाख हो सकती है। 

Maruti Suzuki Swift RS may launch soon in india
2018 Suzuki Swift Sport

माना जा रहा है कि आरएस वैरियंट में बंपर, साइड लाइनिंग के साथ अलॉय व्हील में भी बदलाव होंगे। साथ ही इंटीरियर की बात करें, तो इसमें स्पोर्टी सीट अपहोलस्ट्री और फुल ब्लैक इंटिरियर होगा। इसके अलावा इसमें एलईडी परोजेक्टर हेडलैंप, स्मार्टप्ले इंपोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले, ऑटो एसी, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल के साथ एबीएस, ईबीडी और डुअल फ्रंट एयरबैग्स, रिअर पार्किंग सेंसर और रिअर व्यू कैमरा भी लगा होगा। वहीं रेगुलर स्विफ्ट में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन लगा है, जो 82 बीएचपी की पॉवर और 113 एनएम का टॉर्क देता है।

विज्ञापन

Maruti Suzuki Swift RS may launch soon in india
2018 Suzuki Swift Sport

स्विफ्ट आरएस की प्रतिद्वंदी टाटा टियागो डेटीपी में 1.2 लीटर का रेवट्रान टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है, जो 115 बीएचपी की पॉवर और 150 एनएम का जबरदस्त टॉर्क देता है। वहीं इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed