फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti suzuki swift has longest waiting period as compare to ford figo and hyundai grand i10

नई मारुति स्विफ्ट खरीदने वालों के लिए बुरी खबर, शोरूम जाने से पहले जान लें ये खास बात

Thu, 16 May 2019 02:19 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 16 May 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
Maruti suzuki swift has longest waiting period as compare to ford figo and hyundai grand i10
Maruti swift india

मारुति सुजुकी स्विफ्ट अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक्स कारों में शामिल है, लेकिन इसका वेटिंग पीरियड 45 दिन तक का है। वहीं इसका मुकाबला फोर्ड फिगो, फोर्ड फ्री स्टाइल और ह्यूंदै ग्रैंड आई10 से है, जिन्हें आप तुरंत खरीद कर घर ले जा सकते हैं। जानते हैं किन कारों पर कितना है वेटिंग पीरियड...

विज्ञापन

फोर्ड फिगो

स्विफ्ट के मुकाबले ह्यूंदै ग्रैंड आई10, फोर्ड फिगो और फ्रीस्टाइल पर कम वेटिंग है। बंगलुरु में फोर्ड फिगो पर 45 दिन का वेटिंग पीरियड है। वहीं पुणे में 1 महीने, कोलकाता में 20 दिन, थाणे में 1 महीने, गाजियाबाद और नोएडा में 1 महीने की वेटिंग है। जबकि दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, फरीदाबाद और इंदौर में कोई इंतजार नहीं है।

विज्ञापन

ह्यूंदै ग्रैंड आई10

बात करते हैं, ह्यूंदै ग्रैंड आई10 की, तो इस सेगमेंट में यह दूसरी बेस्ट सेलिंग कार है, जिसका वेटिंग पीरियड बेहद कम है। दिल्ली, बंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, पटना, कोयंबटूर और इंदौर में कार बेहद आसानी से उपलब्ध है। वहीं, चंडीगढ़ में कार पर एक महीने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति स्विफ्ट

ऐसा नहीं है कि सभी कारों पर लंबी वेटिंग लिस्ट है। वेटिंग लिस्ट कारों के वेरियंट, रंग, इंजन और ट्रांसमिशन पर भी निर्भर करती है। मारुति स्विफ्ट पर पुणे में 45 दिन की वेटिंग है, जबकि सूरत में कोई वेटिंग नहीं है। वहीं देश के दूसरे हिस्सों जैसे चंडीगढ़ में 7 दिन का इंतजार है, वहीं पटना में 15 दिन का वेटिंग पीरियड है।

 

Cities

Maruti Suzuki Swift

Ford Figo

Ford Freestyle

Hyundai Grand i10

New Delhi

4 weeks

No waiting

No waiting

No waiting

Bengaluru

1 month

45 days

45 days

No waiting

Mumbai

4 weeks

1 month

1 month

7 days

Hyderabad

1 month

15 days

15 days

No waiting

Pune

45 days

1 month

45 days

No waiting

Chennai

1 month

15 days

15 days

1 week

Jaipur

1 week

10 days

10 days

No waiting

Ahmedabad

No waiting

15 days

15 days

20 days

Gurugram

4 weeks

No waiting

No waiting

1 week

Lucknow

1 month

No waiting

No waiting

No waiting

Kolkata

4 weeks

20 days

15 days

No waiting

Thane

4 weeks

1 month

1 month

7 days

Surat

No waiting

15 days

15 days

20 days

Ghaziabad

4 weeks

1 month

1 month

No waiting

Chandigarh

7 days

2 weeks

2 weeks

1 month

Patna

15 days

15 days

1 month

No waiting

Coimbatore

1 month

15 days

15 days

No waiting

Faridabad

4 weeks

No waiting

No waiting

15 days

Indore

4 weeks

No waiting

No waiting

No waiting

Noida

4 weeks

1 month

1 month

1 week

फोर्ड फ्रीस्टाइल

फोर्ड फ्रीस्टाइल की बात करें, तो नई दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, फरीदाबाद और इंदौर में कोई वेटिंग पीरियड नहीं है। बंगलुरु, पुणे में सबसे ज्यादा 45 दिन की वेटिंग है, जबकि मुंबई, थाणे, गाजियाबाद, पटना और नोयडा में 1 महीने की वेटिंग लिस्ट है।



इन चारों कारों के इंजन स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो फोर्ड फिगो, फोर्ड फ्रीस्टाइल, ह्यूंदै ग्रैंड आई10 और मारुति सुजुकी स्विफ्ट पेट्रोल और डीजल दोनों में आती है। स्विफ्ट पेट्रोल और डीजल दोनों में एएमटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में आती है। वहीं ग्रैंड आई10 और फोर्ड फिगो केवल पेट्रोल में ऑटोमैटिक फीचर के साथ आती है। जबकि फोर्ड फ्रीस्टाइल में ऑटोमैटिक वेरियंट नहीं आता।                    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed