फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti Suzuki stops dealers to give extra discounts to customers, revealed in investigation wing report of Competition Commission of India

ग्राहकों को अतिरिक्त छूट देने से डीलरों को रोकती थी Maruti Suzuki, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की जांच में हुआ खुलासा!

Wed, 13 Jan 2021 03:22 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 13 Jan 2021 03:22 PM IST
सार

मारुति सुजुकी ने डीलरों के बीच प्रतियोगिता खत्म करने की कोशिश की है। साथ ही यह जांचने के लिए कि छूट दी जा रही है या नहीं, इसके लिए मारुति डीलरों पर कड़ी नजर रखने के लिए फर्जी ग्राहक भी भेजती थी...

विज्ञापन
Maruti Suzuki stops dealers to give extra discounts to customers, revealed in investigation wing report of Competition Commission of India
Maruti suzuki - फोटो : pixabay

विस्तार

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के खिलाफ चल रही जांच पूरी हो गई है। सीसीआई की जांच टीम ने मामले की रिपोर्ट आयोग को सौंप दी है। मारुति सुजुकी पर कार बेचते समय बीमा योजनाएं सुझाने का आरोप लगाया गया था, जिससे ग्राहकों को बाजार में उपलब्ध विकल्पों की तुलना में ज्यादा प्रीमियम चुकाना पड़ रहा है।

विज्ञापन

इसके अलावा डीलरों की तरफ से मारुति सुजुकी पर आरोप लगाया कि कंपनी ने उन्हें ग्राहकों को अतिरिक्त छूट देने की अनुमति नहीं दी है। सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक जांच टीम ने राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मारुति सुजुकी ने डीलरों के बीच प्रतियोगिता खत्म करने की कोशिश की है। साथ ही यह जांचने के लिए कि छूट दी जा रही है या नहीं, इसके लिए मारुति डीलरों पर कड़ी नजर रखने के लिए फर्जी ग्राहक भी भेजती थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कंपनी को जैसे ही पता चलता था कि डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं, तो मारुति उन डीलर्स पर दंड भी लगाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच 2019 में शुरू की गई थी, जब एक डीलर ने शिकायत की कि कंपनी ने डीलरों से ग्राहकों को अतिरिक्त डिस्काउंट देने से मना किया है। हालांकि अभी ये रिपोर्ट आयोग को सौंपी गई है, आयोग के पास ये अधिकार है कि वह चाहे तो इस पर संज्ञान ले सकता है या इसे अस्वीकार भी कर सकता है। अगर आयोग इस रिपोर्ट को स्वीकार करता है तो फाइनल ऑर्डर देने से पहले वह सुनवाई कर सकता है। इसके लिए माकुति सुजुकी को समन भेजा जा सकता है।

विज्ञापन

सीसीआई को जून 2019 में मिली शिकायत में देश की सबसे बड़ी कार कंपनी पर कार बेचते समय बीमा योजनाएं सुझाने का आरोप लगाया गया था, जिससे ग्राहकों को बाजार में उपलब्ध विकल्पों की तुलना में ज्यादा प्रीमियम चुकाना पड़ रहा है। शिकायत के आधार पर सीसीआई इस बात की जांच कर रहा है कि क्या मारुति ऐसी ‘व्यवस्था’ में लिप्त है, जिसमें कार कंपनी ल्युब्रिकेंट या बीमा जैसी वस्तुओं के लिए अपने पसंदीदा आपूर्तिकर्ता को बढ़ावा देती है। भारतीय कानून कहता है कि ऐसी प्रक्रियाएं प्रतिस्पर्धा रोधी हैं, जो प्रतिस्पर्धा को खत्म करती हैं और उपभोक्ता के लिए विकल्पों को सीमित करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed