फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti suzuki stopped production of its one of popular car

अब यह लोकप्रिय कार भी नहीं मिलेगी बाजार में

Mon, 27 Feb 2017 05:54 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Feb 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
Maruti suzuki stopped production of its one of popular car
अंतर्राष्ट्रीय व भारतीय बाजार में 4 लाख रिट्ज कारें दौड़ रही हैं।
रविवार को छुट्टी के दिन मारुति सुजुकी से एक बड़ी खबर आई है जिसमें कंपनी ने घोषणा की है कि अब वह रिट्ज कार का प्रोडक्‍शन नहीं करेगी। ये कार भारत में ही नहीं बल्कि विदेशी बाजारों में काफी लोकप्रिय रही है लेकिन अब कंपनी इसका निर्माण बंद कर रही है। इस बात की सुगबुगाहट उसी समय शुरू हो गई थी जब मारूति सुजुकी ने इग्निस को बाजार में पेश किया।
विज्ञापन

 मारूति ने अपनी इस कार को 2009 में डीजल व पेट्रोल वेरिएंट में पेश किया था और अब तक कंपनी ने इसकी 4 लाख यूनिट की बिक्री भी की। इस घोषणा के साथ ही मारुति सुजुकी की वेबसाइट से भी इस कार को हटा दिया गया। इस खबर की पुष्टि करते हुए मारुति सुजुकी के प्रवक्ता ने बताया कि यह एक सामान्य प्रक्रिया जिसके तहत कंपनी ऐसे फैसले करती है नए मॉडल को लाने की तैयारी करती है। 
विज्ञापन

 ग्राहकों की सहूलियत के मद्देनजर मारूति ने यह कंफर्म किया है कि इस कार के कल पुर्जे बाजार में अगले 10 सालों तक उपलब्‍ध रहेंगे। इस कार को बंद करने की वजह इसकी मांग में कमी आने से ज्यादा हाल ही में लॉन्च कॉम्पैक्ट हैचबैक इग्निस को बाजार में और मजबूत बनाना है। इग्निस के लॉन्च से ही माना जा रहा था कि यह कार रिट्ज का रिप्लेसमेंट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed