{"_id":"5c00faecbdec22418e1ada85","slug":"maruti-suzuki-sold-5-lakh-units-of-baleno-car-in-just-38-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति बलेनो लोगों को आ रही बेहद पसंद, बिक्री में पार किया 5 लाख का आंकड़ा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
मारुति बलेनो लोगों को आ रही बेहद पसंद, बिक्री में पार किया 5 लाख का आंकड़ा
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
Baleno
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो भारत की पसंदीदा कारों में से एक है। इस कार ने बिक्री के मामलें में 5 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। जिसे पार करने में बलेनो को मात्र 38 माह लगे। मारुति सुजुकी ने बृहस्पतिवार को इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा कि बलेनो को अक्टूबर 2015 में पेश किया गया था। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर अवधि के दौरान बिक्री में 20.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। बलेनो को विशेष तौर पर भारत में बनाया जाता है और यह पहली कार है जिसे मारुति भारत से जापान में निर्यात करती है।
विज्ञापन
मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) आर एस कलसी ने कहा, "हमारे इंजीनियरों ने आश्वस्त किया है कि बलेनो बेहतरीन सफर, हैंडलिंग, बेहतरीन प्रदर्शन और सुरक्षा प्रदान करती है... 2016 से बलेनो भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है।"
विज्ञापन
कंपनी ने कहा कि घरेलू बाजार के अलावा इस कार को ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, लैटिन अमेरिका और मध्य एशिया जैसे वैश्विक बाजारों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।
बात करें, वर्तमान मॉडल की तो यह कार फिलहाल तीन वेरियंट में उपलब्ध है। जिसमें एक वेरियंट में 1.2-लीटर, 4-सिलिंडर K-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो कि 82बीएचपी की पावर और 113एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।