{"_id":"5fba5a168ebc3e74f5620dee","slug":"maruti-suzuki-sells-over-2-lakh-cars-on-online-platform","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मारुति सुजुकी ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 2 लाख से भी ज्यादा कारों की बिक्री से मचाई धूम","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
मारुति सुजुकी ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 2 लाख से भी ज्यादा कारों की बिक्री से मचाई धूम
Sun, 22 Nov 2020 06:01 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 22 Nov 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Car Offers
- फोटो : Amar Ujala
मारुति सुजुकी की कारों की ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक्री तेजी से बढ़ रही है। बता दें कि मारुति ने पहली बार अपनी ऑनलाइन सेल्स चैनल को साल 2018 में लॉन्च किया था। इसके बाद से लगातार हर महीने कंपनी की ऑनलाइन बिक्री बढ़ी है। कंपनी के मुताबिक अप्रैल 2019 तक मारुति ने अपने डिजिटल माध्यमों के जरिए 2 लाख कारों की बिक्री की है।
विज्ञापन
खास बात यह है कि देश की सबसे बड़ी कार कंपनी के 1,000 से भी अधिक डीलरशिप्स उसके डिजिटल सेल्स प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं। कंपनी अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कारों की ऑनलाइन बिक्री को आने वाले समय में और भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
मारुति सुजुकी ने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म से इसकी बिक्री में पांच गुना बढ़ोतरी दर्ज गई है, जो अब कुल बिक्री का 20 फीसदी है। कंपनी ने यह भी बताया है कि कोविड-19 संबंधित कारणों ने पिछले पांच महीनों में डिजिटल पूछताछ को 33 फीसदी से अधिक कर दिया है।
विज्ञापन
Maruti Suzuki की अक्तूबर महीने में बिकीं 172862 गाड़ियां
इससे पहले मारुति सुजुकी इंडिया के लिए अक्तूबर का महीना शानदार रहा। यह लगातार चौथा महीना है जब कंपनी की ग्रोथ रेट ने डबल डिजिट पार किया। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने अक्तूबर 2020 में कुल 172,862 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने कुल 1,44,277 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी पिछले साल के मुकाबले इस अक्तूबर महीने में मारुति की बिक्री में 19 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
Maruti Suzuki को किस बात का सता रहा है डर?
लॉकडाउन के बाद से लगातार मारुति सुजुकी की बिक्री बढ़ती जा रही है। हालांकि, कंपनी को डर है कि क्या त्योहारी सीजन के बाद भी गाड़ियों की बिक्री का शानदार सिलसिला जारी रहेगा?
दरअसल कंपनी को लगता है कि त्योहारी सीजन में लोग भले ही कारों की खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन त्योहारों के खत्म होने के बाद यह मांग वैसी नहीं रहेगी। इस मामले में एमएसआई के अध्यक्ष आर सी भार्गव ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "दिसंबर तक खत्म होने वाले इस फेस्टिव सीजन में लोग निजी मोबिलिटी के लिए कार खरीदने के इच्छुक हैं। मुझे यकीन नहीं है कि शहरी क्षेत्रों से इसकी मांग कितनी होगी।" उन्होंने आगे कहा, "मैं त्योहारों के बाद शहरों में मजबूत मांग की उम्मीद नहीं करता हूं क्योंकि लोग वाहनों को खरीद नहीं सकते, भले ही वे उन्हें खरीदना चाहते हों।"