मारुति सुजुकी ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 2 लाख से भी ज्यादा कारों की बिक्री से मचाई धूम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति सुजुकी की कारों की ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक्री तेजी से बढ़ रही है। बता दें कि मारुति ने पहली बार अपनी ऑनलाइन सेल्स चैनल को साल 2018 में लॉन्च किया था। इसके बाद से लगातार हर महीने कंपनी की ऑनलाइन बिक्री बढ़ी है। कंपनी के मुताबिक अप्रैल 2019 तक मारुति ने अपने डिजिटल माध्यमों के जरिए 2 लाख कारों की बिक्री की है।
खास बात यह है कि देश की सबसे बड़ी कार कंपनी के 1,000 से भी अधिक डीलरशिप्स उसके डिजिटल सेल्स प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं। कंपनी अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कारों की ऑनलाइन बिक्री को आने वाले समय में और भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
मारुति सुजुकी ने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म से इसकी बिक्री में पांच गुना बढ़ोतरी दर्ज गई है, जो अब कुल बिक्री का 20 फीसदी है। कंपनी ने यह भी बताया है कि कोविड-19 संबंधित कारणों ने पिछले पांच महीनों में डिजिटल पूछताछ को 33 फीसदी से अधिक कर दिया है।
Maruti Suzuki की अक्तूबर महीने में बिकीं 172862 गाड़ियां
Maruti Suzuki को किस बात का सता रहा है डर?
दरअसल कंपनी को लगता है कि त्योहारी सीजन में लोग भले ही कारों की खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन त्योहारों के खत्म होने के बाद यह मांग वैसी नहीं रहेगी। इस मामले में एमएसआई के अध्यक्ष आर सी भार्गव ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "दिसंबर तक खत्म होने वाले इस फेस्टिव सीजन में लोग निजी मोबिलिटी के लिए कार खरीदने के इच्छुक हैं। मुझे यकीन नहीं है कि शहरी क्षेत्रों से इसकी मांग कितनी होगी।" उन्होंने आगे कहा, "मैं त्योहारों के बाद शहरों में मजबूत मांग की उम्मीद नहीं करता हूं क्योंकि लोग वाहनों को खरीद नहीं सकते, भले ही वे उन्हें खरीदना चाहते हों।"