फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti suzuki sales june 2021 maruti suzuki sales figures june 2021 auto sales report june 2021

राहत: मारुति सुजुकी की जून की बिक्री में तीन गुना का इजाफा, ऑटो सेक्टर में सुधार के संकेत

Thu, 01 Jul 2021 01:51 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 01 Jul 2021 01:51 PM IST
सार

कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर एक बार फिर ऑटो उद्योग के लिए चुनौतीपूर्ण रही है, लेकिन मारुति की जून की बिक्री के आंकड़े आनेवाले दिनों के लिए कुछ सुधार के संकेत हो सकते हैं।

विज्ञापन
maruti suzuki sales june 2021 maruti suzuki sales figures june 2021 auto sales report june 2021
Maruti suzuki sales - फोटो : For Refernce Only

विस्तार

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) (एमएसआई) ने गुरुवार को कहा कि जून 2021 में उसकी बिक्री में तीन गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने बताया कि जून के महीने में उसने 1,47,388 यूनिट्स की बिक्री की, जिसमें घरेलू और निर्याता दोनों के आंकड़े शामिल हैं। वहीं मई में कंपनी ने सिर्फ 46,555 यूनिट्स की बिक्री कर पाई थी।
विज्ञापन


मारुति ने पिछले साल 2020 के जून के महीने में 57,228 यूनिट्स की बिक्री की थी, जब देश कोविड-19 के कारण लगाए गए लॉकडाउन से उभर रहा था। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर एक बार फिर ऑटो उद्योग के लिए चुनौतीपूर्ण रही है, लेकिन मारुति की जून की बिक्री के आंकड़े आनेवाले दिनों के लिए कुछ सुधार के संकेत हो सकते हैं।
विज्ञापन


एमएसआई ने कहा कि कोविड महामारी से संबंधित प्रतिबंधों में ढील के कारण उसे डीलरशिप तक ज्यादा यूनिट्स भेजने में मदद मिली। 

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी ने कहा कि पिछले महीने घरेलू मोर्चे पर उसने डीलरों को 1,30,348 गाड़ियां भेजीं, जबकि मई में यह आंकड़ा 35,293 यूनिट्स था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने बताया कि ऑल्टो और एस-प्रेसो सहित छोटी कारों की बिक्री जून में बढ़कर 17,439 यूनिट्स हो गई, जो इस साल मई में 4,760 यूनिट्स थी। इसी तरह कॉम्पैक्ट सेगमेंट सहित अन्य सभी सेगमेंट में बिक्री में इजाफा हुआ है।

समीक्षाधीन अवधि में निर्यात 17,020 यूनिट्स रहा, जो इस साल मई में 11,262 यूनिट्स था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed