फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti Suzuki Sales falls over two per cent in November

त्योहार खत्म, Maruti Suzuki की बिक्री में आई 1.9 फीसदी की गिरावट

Mon, 02 Dec 2019 09:43 AM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 02 Dec 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Sales falls over two per cent in November
Maruti Suzuki

त्योहार के बाद फिर से गाड़ियों की बिक्री में गिरावट जारी है। भारत की ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki की बिक्री नवंबर महीने में 1.9 फीसदी गिरकर 1,50,630 यूनिट्स पर पहुंच गई है। कंपनी ने यह जानकारी रविवार को साझा करते हुए कहा कि पिछले साल नवंबर में 1,53,539 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।  

विज्ञापन

Alto समेत कई वाहनों की बिक्री गिरी

कंपनी के अनुसार Alto और WagonR समेत छोटी गाड़ियों की बिक्री में 12.2 फीसदी की कमी आई है। इसकी बिक्री पहले 29,954 थी जो गिरकर 26,306 पर पहुंच गई है। वहीं, Vitara Brezza, S-Cross, Ertiga जैसे वाहनों की बिक्री 1.3 फीसदी गिरकर 23,204 यूनिट्स पर पहुंच गई है। हालांकि, Swift, Celerio, Ignis, Baleno और Dzire जैसी गाड़ियों की बिक्री 7.6 फीसदी से बढ़कर 78,013 यूनिट्स पर पहुंच गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर में खूब हुई थी कमाई

अक्तूबर महीने में Maruti ही नहीं लगभग सभी कंपनियों ने अच्छी कमाई की थी।  मारुति की कुल बिक्री पिछले साल के मुकाबले 4.5 फीसदी बढ़कर 1,53,435 यूनिट्स पर पहुंच गई थी जो सितंबर में महीने की तुलना में करीब 25 फीसदी ज्यादा है। यही वजह है कि त्योहारी महीनों में ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अच्छी कमाई की थी।   

विज्ञापन

Maruti Suzuki ने बेच दी दो करोड़ गाड़ियां

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी आगामी 14 दिसंबर को 37 साल पूरे कर लेगी। 1983 में कंपनी ने देश में पहली मारुति 800 के मॉडल को सड़क पर उतारा था। इतने सालों में कंपनी ने कुल दो करोड़ से अधिक गाड़ियों को बेचा है।  

Maruti Suzuki के प्रबंध निदेशक ने क्या कहा?

बता दें कि शनिवार को कंपनी ने बयान जारी करते हुए कहा अब उसने यह नया कीर्तिमान बनाया है। जहां कंपनी को एक करोड़ गाड़ियां बेचने में 29 सालों का समय लगा, वहीं अगली एक करोड़ गाड़ियां आठ सालों में बिक गई। इस अवसर पर मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ केनिची आयुकावा ने कहा कि हम इस नए रिकॉर्ड से काफी उत्साहित हैं। यह उपलब्धि हासिल करना कंपनी, उसके सप्लायर्स और डीलर पार्टनर्स के लिए काफी खुशी की बात है।  

सीएनजी के बाद अब हाइब्रिड गाड़ियां

मारुति सुजुकी ने कहा है कि वो अब फैक्टरी फिटेड सीएनजी गाड़ियों के बाद स्मार्ट हाइब्रिड गाड़ियां भी बना रही है। इसके अलावा आठ बीएस6 मॉडल भी कंपनी ने बाजार में बेचना शुरू कर दिए हैं। वहीं सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन भी एक छोटी इलेक्ट्रिक व्हीकल को भारतीय बाजार के लिए लॉन्च करने जा रही है। अभी कंपनी 50 से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रोटोटाइप का पूरे देश में परीक्षण कर रही है, ताकि उनमें आने वाली परेशानियों को समझा जा सके।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed