फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti suzuki sales decline in august by 3.6 percent

क्या मारुति सुजुकी की कार कम पसन्द करने लगे हैं लोग,बिक्री में हो गई है गिरावट

Sat, 01 Sep 2018 04:38 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 01 Sep 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki sales decline in august by 3.6 percent
Maruti Suzuki Cars

कार र्निमाता कंपनी मारुति सुजुकी की  अगस्त माह में कुल 145,895 कारें बेची गई। बेची गई कारों की यूनिट के अनुसार कार की बिक्री में 3.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। कंपनी ने बयान में कहा कि अगस्त में पिछले वर्ष मारुति सुजुकी की 1,52,000 इकाई  बेची गई थी। कारो की बिक्री में गिरावट का मुख्य कारण केरल और कर्नाटक में आई भयंकर बाढ से जोडकर देखा जा सकता है।

विज्ञापन


छोटी कारें रही 1 प्रतिशत आगे
हालांकि इस दौरान मारुति की छोटी कारों की 35,895 इकाई बेची गई जिनमें ऑल्टो और वैगनआर जैसी कार शामिल हैं।  जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.3 प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष अगस्त में इनकी 35,428 इकाई बेची गई थी।
विज्ञापन


कॉम्पैक्ट कारो पर दिख रहा असर
कॉम्पैक्ट सेग्मेंट की कार स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर की बिक्री 3.6 प्रतिशत गिरकर 71,364 वाहन हो गई। जो कि पिछले वर्ष अगस्त में 74,012 यूनिट थी। मिड साइज कारों की बात करें तो सियाज की बिक्री 6,457 वाहन से बढ़कर 7,002 इकाई हो गई। इसमें 8.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी कारों की बिक्री में हुई भारी गिरावट
 विटारा ब्रिजा, एस-क्रॉस और अर्टिगा जैसी कारों की बिक्री 16.2 प्रतिशत गिरकर 17,971 इकाई रह गई। जो पिछले वर्ष अगस्त में 21,442 इकाई थी। कंपनी ने इस वर्ष अगस्त में कुल 10,489 वाहनों का निर्यात किया। जो कि पिछले वित्त वर्ष  से 10.4 प्रतिशत कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed