फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti suzuki's baleno production increase

बलेनो कार के लिए अब ज्यादा नहीं करना होगा इंतजार, कंपनी ने जारी किया बयान

Sun, 16 Sep 2018 06:01 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 16 Sep 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki's baleno production increase
Maruti Suzuki Baleno

मारुति सुजुकी की लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो का प्रोडक्शन तेज हो गया है। बढ़ती मांग को देखकर कंपनी ने मारुति बलेनो के प्रोडक्शन में तेजी लाने की घोषणा की है। बता दें कि मार्च 2017 के बाद से मारुति सुजुकी बलेनो टॉप फाइव मोस्ट सेलिंग कार में शामिल रही है।

विज्ञापन


मारुति सुजुकी बलेनो को साल 2015 में लांच किया गया था। उस समय भारतीय बाजार में हैचबैक की जबरजस्त मांग  थी। बलेनो की शानदार डिजाइन और लुक के कारण बलेनो लांच होते ही हिट हो गयी। यहां तक की लांच के बाद एक समय तो ऐसा भी आया था कि मारुति सुजुकी बलेनो पर लगभग 9 महिने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा था।
विज्ञापन


भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी बलेनो को प्रीमियम हैचबैक के तौर पर बेचा जा रहा है और अब तक तो ये कार काफी हिट रही है। लांच के बाद से अब तक मारुति सुजुकी बलेनो की 450,000 यूनिट की सेल हो चुकी है। ग्राहकों की इसी मांग के कारण कंपनी ने मारुति सुजुकी बलेनो का प्रोडक्शन तेज करने का फैसला किया है, जिससे कार के लिए लोगों को ज्यादा इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारुति सुजुकी के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (विपणन और बिक्री) आर एस काल्सी के अनुसार "इसके लॉन्च के बाद से बलेनो की उच्च मांग हमारी प्रौद्योगिकी, डिजाइन और ग्राहक अनुभव के बारे में उदाहरण है। गुजरात प्रोडक्शन प्लांट के कारण बालेनो की उपलब्धता में तेजी आई है। गुजरात प्लांट सालाना 2.5 लाख इकाइयों की पूर्ण क्षमता पर काम कर रहा है। "


बता दें कि मारुति सुजुकी बलेनो को विशेष तौर पर भारत में बनाया जाता है। बलेनो कंपनी का पहला ऐसा प्रोडक्ट है जिसे भारत से जापान निर्यात किया गया है। भारत के अलावा कई विदेशी बाजारों जैसे की ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और लैटिन अमेरिकी देशों में भी ये काफी हिट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed