फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti Suzuki released sales report for the month of October 2020, 19 percent more vehicles sold than last year

इस त्योहारी सीजन Maruti Suzuki ने तोड़े रिकॉर्ड, अक्तूबर महीने में बिकीं 172862 गाड़ियां

Sun, 01 Nov 2020 05:29 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 01 Nov 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki released sales report for the month of October 2020, 19 percent more vehicles sold than last year
Maruti Suzuki Baleno - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने सितंबर 2020 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। यह लगातार चौथा महीना है जब कंपनी की ग्रोथ रेट ने डबल डिजिट पार किया है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने अक्तूबर 2020 में कुल 172,862 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने कुल 1,44,277 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी पिछले साल के मुकाबले इस अक्तूबर महीने में मारुति की बिक्री में 19 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


 

कंपनी की Swift, Dzire, WagonR और Celerio जैसी कारों की पिछले साल के अक्तूबर महीने के मुकाबले 26.6 फीसदी ज्यादा बिक्री हुई है। अक्तबर 2020 में इन कारों के 95,067 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि, अक्तूबर 2019 में इनके 75,094 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। हालांकि, मिनी कारों की बात करें तो Alto और S-Presso की बिक्री में 0.3 फीसदी की फ्लैट गिरावट दर्ज की गई है। अक्तबर 2020 में इन कारों के 28,462 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि, अक्तूबर 2019 में इनके 28,537 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। 
कंपनी की सेडान Ciaz की बिक्री में 40 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है। अक्तूबर में इसके 1422 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, अक्तूबर 2019 में इसके 2371 यूनिट्स बिके थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूटिलिटी वाहनों की बात करें मारुति सुजुकी Vitara Brezza हाईब्रिड, S-Cross , Ertiga और XL6 और वैन सेगमेंट में Eeco की परफॉर्मेंस अच्छी रही। पिछले साल के अक्तूबर महीने के मुकाबले इस अक्तूबर इनकी बिक्री 9.9 फीसदी बढ़ी है। अक्तूबर 2020 में इनके 25,396 बिके। जबकि, अक्तूबर 2019 में इनके 23,108 यूनिट्स बिके थे। 

 
विज्ञापन

वैंस सेगमेंट की बात करें तो पिछले साल के अक्तूबर महीने के मुकाबले इस अक्तूबर इनकी बिक्री 32.9 फीसदी बढ़ी है। अक्तूबर 2020 में इनके 13,309 बिके। जबकि, अक्तूबर 2019 में इनके 10,011 यूनिट्स बिके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed