{"_id":"5c232da4bdec2256e90e0c15","slug":"maruti-suzuki-recalling-its-5-900-units-of-its-commercial-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति ने 5,900 सुपर कैरी वाहन किए रिकॉल, फ्यूल फिल्टर में मिली गड़बड़ी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
मारुति ने 5,900 सुपर कैरी वाहन किए रिकॉल, फ्यूल फिल्टर में मिली गड़बड़ी
Wed, 26 Dec 2018 12:58 PM IST
भावना चौधरी
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना चौधरी
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) अपने हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी की 5,900 इकाइयों को वापस मंगा रही है। इन वाहनों के फ्यूल फिल्टर में गड़बड़ी है, जिसे कंपनी बदलेगी।
विज्ञापन
मारुति ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी 26 अप्रैल 2018 से एक अगस्त के बीच बने 5900 सुपर कैरी वाहनों के फ्यूल फिल्टर में संभावित खराबी की जांच करेगी। कंपनी ने कहा कि मारुति के डीलर बुधवार से वाहनों के मालिकों से संपर्क करना शुरू कर देंगे और वाहनों की जांच कर खराब हिस्से को मुफ्त में बदला जायेगा।
विज्ञापन
इससे पहले, मारुति ने अक्टूबर में फ्यूल पंप में खराबी को ठीक करने के लिये 640 सुपर कैरी वाहन वापस मंगाये थे।