फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti Suzuki recall: Announces Service Campaign to Replace Faulty Engine Mounts in Ertiga, Swift, Dzire, Ciaz and XL6

Maruti Suzuki: अगर आपकी कार में आ रही है ये दिक्कत तो तुरंत करें संपर्क, कंपनी चला रही खास सर्विस कैंपेन

Mon, 29 Nov 2021 12:10 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 29 Nov 2021 12:10 PM IST
सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक इंजन में आ रही ये वाइब्रेशंस राइट-साइड के खराब माउंट पार्ट्स संख्या 11610M72R00 के चलते आ रही है। मारुति सुजुकी इन चुनिंदा कारों में कट-ऑफ व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर के जरिए इस समस्या का समाधान करेगी...

विज्ञापन
Maruti Suzuki recall: Announces Service Campaign to Replace Faulty Engine Mounts in Ertiga, Swift, Dzire, Ciaz and XL6
Maruti Suzuki India - फोटो : For Reference Only

विस्तार

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी कुछ गाड़ियों के लिए खास सर्विस कैंपेन चलाने का एलान किया है। अगर आपके पास मारुति सुजुकी की Ertiga, Swift, Dzire, Ciaz और XL6 में से कोई कार है, तो संभव है कि आपको भी इस दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी का कहना है कि कुछ ग्राहकों को अपने वाहनों के इंजन में असामान्य वाइब्रेशंस का सामना करना पड़ा रहा हो। इन पांच गाड़ियों के ग्राहकों ने कंपनी के प्लैटफॉर्म पर इस दिक्कत को लेकर शिकायत की है। जिसके बाद कंपनी ने इस समस्या को ठीक करने के लिए एक खास सर्विस कैंपेन का आयोजन किया है।

विज्ञापन

इन कारों का इंजन माउंट है खराब

कंपनी के मुताबिक Ertiga, Swift, Dzire, Ciaz और XL6 कारों के इंजन में ग्राहकों को अजीब सी आवाज का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी का कहना है कि यह आवाज संभवतया खराब इंजन माउंट्स की वजह से आ रही है। जिसके चलते कंपनी एक खास सर्विस कैंपेन के जरिए ऐसे वाहनों का निरीक्षण करेगी और जरूरी हुआ तो प्रभावित कारों के खराब पार्ट्स को बदलेगी। खास बात यह है कि कंपनी इसके लिए ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं वसूलेगी।

विज्ञापन

ये है VIN नंबर

रिपोर्ट्स के मुताबिक इंजन में आ रही ये वाइब्रेशंस राइट-साइड के खराब माउंट पार्ट्स संख्या 11610M72R00 के चलते आ रही है। मारुति सुजुकी इन चुनिंदा कारों में कट-ऑफ व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर के जरिए इस समस्या का समाधान करेगी। इसके लिए आप की वेबसाइट पर भी संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • Dzire – MA3EJKD1S00C76583
  • Swift – MBHCZCB3SMG838412
  • Ertiga – MA3BNC32SMG361698
  • Ignis – MA3NFG81SMG319333
  • XL6 – MA3CNC32SMG261516
  • Ciaz – MA3EXGL1S00437213

जल भराव वाली सड़कों पर न करें ड्राइविंग

वहीं मारुति सुजुकी के इस सर्विस कैंपेन में उन्हें कारों को शामिल किया जाएगा, 22 जुलाई 2021 से पहले खरीदी गई हैं। इससे पहले सितंबर 2021 में, ऑटोमेकर ने खराब मोटर जनरेटर यूनिट्स के चलते 1.81 लाख से अधिक कारों को रिकॉल किया था। ये मॉडल 4 मई, 2018 और 27 अक्टूबर, 2020 के बीच बनाए गए थे, जिनमें XL6, Ciaz, Vitara Brezza, Ertiga और S-Cross के पेट्रोल वेरिएंट शामिल थे। सितंबर 2021 में जारी अपने बयान में, मारुति सुजुकी ने कहा था कि वह नवंबर 2021 के पहले सप्ताह से खराब पार्ट्स को बदलना शुरू कर देगी, साथ ही यह भी कहा था कि जिन ग्राहकों के पास ये गाड़िय़ां है, वे जल-भराव वाली सड़कों पर ड्राइविंग करने से बचें।



इस बीच, सेमीकंडक्टर्स की कमी के कारण मारुति तो अक्तूबर 2021 में बिक्री की कमी का सामना करना पड़ा है। कंपनी की बिक्री में 33 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। मारुति सुजुकी ने इस साल अक्तूबर में 1,08,991 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले साल इसी महीने में उसने 1,63,656 यूनिट्स बेची थीं। वहीं निर्यात की बात करें, तो अक्तूबर 2021 में 21,322 यूनिट्स का निर्यात किया, जो अब तक का सबसे अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed