{"_id":"6013c6ff76334a1e9c7f71e3","slug":"maruti-suzuki-profit-maruti-suzuki-q3-results-2021-maruti-suzuki-india-ltd-maruti-suzuki-cars","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki का मुनाफा 26 फीसदी बढ़ा, तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ बढ़कर 1,996.7 करोड़ रुपये हुआ","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Maruti Suzuki का मुनाफा 26 फीसदी बढ़ा, तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ बढ़कर 1,996.7 करोड़ रुपये हुआ
Fri, 29 Jan 2021 01:57 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:57 PM IST
सार
मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि इन नतीजों को इस परिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिए कि 2019-20 में कंपनी की बिक्री 16 फीसदी और उद्योग की 18 फीसदी घटी थी।
विज्ञापन
Maruti Suzuki India
- फोटो : For Reference Only
विस्तार
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) (एमएसआई) का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 26 फीसदी बढ़कर 1,996.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,587.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। बिक्री बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।
विज्ञापन
Trending Videos
मारुति सुजुकी इंडिया ने एक बयान में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल परिचालन आय 13 फीसदी बढ़कर 23,471.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 20,721.8 करोड़ रुपये थी।
13 फीसदी बढ़ी बिक्री
तिमाही के दौरान कंपनी की वाहन बिक्री 13.4 फीसदी बढ़कर 4,95,897 इकाई रही। घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 13 फीसदी बढ़कर 4,67,369 इकाई पर पहुंच गई। वहीं इस दौरान कंपनी का निर्यात 20.6 प्रतिशत बढ़कर 28,528 वाहन रहा।
13 फीसदी बढ़ी बिक्री
तिमाही के दौरान कंपनी की वाहन बिक्री 13.4 फीसदी बढ़कर 4,95,897 इकाई रही। घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 13 फीसदी बढ़कर 4,67,369 इकाई पर पहुंच गई। वहीं इस दौरान कंपनी का निर्यात 20.6 प्रतिशत बढ़कर 28,528 वाहन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि इन नतीजों को इस परिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिए कि 2019-20 में कंपनी की बिक्री 16 फीसदी और उद्योग की 18 फीसदी घटी थी।
एकल आधार पर तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 24 फीसदी बढ़कर 1,941.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,564.8 करोड़ रुपये था।
एकल आधार पर कंपनी की परिचालन आय 13 फीसदी बढ़कर 23,457.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।