{"_id":"590c600e4f1c1b74014430db","slug":"maruti-suzuki-opens-bookings-for-the-all-new-dzire","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 हजार में करवाएं नई डिजायर की बुकिंग","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
11 हजार में करवाएं नई डिजायर की बुकिंग
Updated Sat, 06 May 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
नई डिजायर
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने ऑल न्यू डिजायर की बुकिंग शुरू कर दी है। देश के लगभग 2000 डीलरशिप के जरिए कोई भी इसकी बुकिंग करवा सकता है। इस सेडान को मारुति 16 मई को लॉन्च करने जा रही है। यह देश की सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान है जिसे कंपनी ने नया रूप दिया है।
विज्ञापन
यह गाड़ी आक्सफोर्ड ब्लू, शेरवुड ब्राउन, गैलेंट रेड, मैग्मा ग्रे, सिल्की सिल्वर व आर्कटिक व्हाइट रंगों में उपलब्ध है। यह कार पेट्रोल व डीजल दोनों वेरिएंट में उपलब्ध होगी। पेट्रोल में यह एलएक्सआई, वीएक्सआई, वीएक्सआई एजीएस, जेडएक्सआई, जेडएक्सआई एजीएस, जेडएक्सआई प्लस, जेडएक्सआई प्लस एजीएस व डीजल के एलडीआई, वीडीआई/वीडीआई एजीएस, जेडडीआई/जेडडीआई एजीएस, जेडडीआई प्लस व जेडडीआई प्लस एजीएस वेरिएंट में उपलब्ध होगी। इसकी जानकारी मारुति सुजुकी इंडिया ने एक आधिकारिक स्टेटमेंट के तहत दी है।
विज्ञापन