फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti suzuki offerings touchscreen infotainment through SmartPlay Dock app in entry level Variants

मारुति Vitara Brezza, ऑल्टो और स्विफ्ट के इन वेरियंट्स में फ्री मिल रहा ये महंगा फीचर!

Thu, 25 Jul 2019 05:03 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 25 Jul 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
Maruti suzuki offerings touchscreen infotainment through SmartPlay Dock app in entry level Variants
Smartplay Infotainment System - फोटो : Youtube

आजकल की कारों में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम काफी सामान्य है। मिड और टॉप वेरियंट की अधिकांश कारों में यह फीचर मिलता है। वहीं नीचे के एंट्री लेवल वेरियंट्स में यह फीचर नहीं मिलता है, जिसके चलते ग्राहकों को बाहर से यह फीचर लगवाना पड़ता है। मारुति की कारों के साथ भी यह समस्या है। मारुति की टॉप वेरियंट वाली कारों में स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा रही है, लेकिन एंट्री और मिड लेवल वेरियंट्स में यह फीचर मिसिंग है।

विज्ञापन

 

इंस्टाल करनी होगी ये एप

इस फीचर का फायदा यह होता है कि इसमें नेविगेशन, जीपीएस जैसे फीचर एक ही डिवाइस में मिल जाते हैं। लेकिन अगर आप मारुति की कोई एंट्री लेवल कार खरीदते हैं, तो अब आपको स्मार्टप्ले का फीचर फ्री मिलेगा। गूगल प्लेस्टोर और एपल एप स्टोर से स्मार्टप्ले डॉक एप को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर सकते हैं। इस फीचर के जरिए स्मार्टफोन को कार इंफोटेनमेंट सिस्टम बनाया जा सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन होगा टचस्क्रीन सिस्टम में कनवर्ट

Maruti suzuki offerings touchscreen infotainment through SmartPlay Dock app in entry level Variants
Maruti SmartPlay Doc App - फोटो : Twitter

इस फीचर से यूजर्स स्मार्टफोन को डेशबोर्ड पर माउंट करके नेविगेशन और म्यूजिक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। स्मार्टफोन डॉक एप के जरिये फोन को टचस्क्रीन सिस्टम में कनवर्ट किया जा सकता है। सिर्फ एक मोबाइल एप फोन में डाउनलोड करके मारुति की एंट्री लेवल कारों में स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम फ्री में पा सकते हैं। इसमें फोन को मिड डेशबोर्ड एरिया में माउंट करना पड़ता है और ब्लूटूथ के जरिये एक्सेस कर सकते हैं।
 

विज्ञापन

मिलेंगे ढेर सारे फीचर

Maruti suzuki offerings touchscreen infotainment through SmartPlay Dock app in entry level Variants
Maruti SmartPlay Doc App-1 - फोटो : Maruti

इस इंफोटेनमेंट सिस्टम में वॉयस रिकग्नाइजेशन, एडवांस व्हीकल अलर्ट्स के जरिये कार परफॉरमेंस पर नजर रखी जा सकती है। साथ ही यह एप एसएमएस और व्हाट्सएप मैसेजेज को पढ़ सकता है और रिप्लाई भी भेज सकता है। वहीं इसमें आने वाले असिस्ट फीचर के जरिये फ्यूल इकोनॉमी, ड्राइविंग रेंज, डोर अजार अलर्ट, लो फ्यूल अलर्ट, सीट बेल्ट रिमांइडर की सूचना मिलती है। साथ ही, यह एप गूगल मैप्स को भी सपोर्ट करती है।
 

एडवांस है मारुति की ये एप

Maruti suzuki offerings touchscreen infotainment through SmartPlay Dock app in entry level Variants
Maruti SmartPlay Doc App-2 - फोटो : Maruti

स्मार्टप्ले डॉक एप असल में न्यू स्मार्टप्ले स्टूडियो 2.0 सिस्टम है, जिसे हाल ही में नई वैगन आर में दिया गया था। ये फीचर उन कारों के लिये बढ़िया है, जिनमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं आता है। इसमें एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को छोड़ कर इंफोटेनमेंट यूनिट के सारे फीचर मिलते हैं। महिंद्रा ने भी एक ऐसी ही एप महिंद्रा ब्लू सेंस लॉन्च की है, लेकिन मारुति की ये एप उससे कहीं आगे है। यह एप एंट्री लेवल वाली पुरानी पीढ़ी वाली कारों के अलावा मारुति ऑल्टो, स्विफ्ट, डिजायर, विटारा ब्रेजा और वैगन आर के एंट्री लेवल वेरियंट्स में भी सपोर्ट करेगा।      
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed