नई Maruti Suzuki WagonR 11 हजार रुपए में करें बुक, ऑफिशियल वीडियो आया सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी कंपनी की लोकप्रिय कार वैगनआर एक नए रंग रुप में कुछ ही दिनों में लांच की जाएगी। कार ने लांचिंग से पहले ही बाजार पर कब्जा कर रखा है ऐसे में आपको बता दें, मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार से अपनी वैगनआर के नए संस्करण की बुकिंग शुरू कर दी। वहीं नई वैगन आर का टीजर वीडियो भी सामने आ गया है।
इसकी बुकिंग आप 11,000 रुपये में कर सकते हैं। कंपनी ने एक बयान में कि ग्राहक वैगन आर की तीसरी पीढ़ी के संस्करण की बुकिंग देशभर में फैले अधिकृत डीलरों के यहां करायी जा सकती है। ग्राहक कंपनी की वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकते हैं।
आगे देखें वीडियो...
नई वैगन आर पुरानी के मुकाबले 19 एमएम लंबी है, वहीं 145 एमएम चौड़ी और 5 एमएम ऊंची है। जबकि व्हीलबेस 2435 एमएम है। एक तरफ जहां वैगनआर का सीएनजी विकल्प कमर्शियल मार्केट में ज्यादा पॉपुलर है। वहीं कार का सीएनजी में न आना लोगों को निराश कर सकता है। फिलहाल मौजूदा मॉडल के L और O वेरिएंट में मारुति सुजुकी CNG किट ऑफर करती है। जिसमें CNG Lxi की कीमत 4.73 लाख रुपए है जो CNG Lxi (O) की कीमत 4.92 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। नई वैगन आर में ड्राइवर साइड एयरबैग स्टैंडर्ड हो सकता है।
Hyundai Elite i20 में कंपनी ने किए बड़े बदलाव, देखें अब क्या होगा खास
नई WagonR में 1.0 लीटर के साथ स्विफ्ट और इग्निस वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 5500 आरपीएम पर 68 पीएस और 2500 आरपीएम पर 90 एनएम की पॉवर देगा। नई वैगन आर में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसिमशन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी फीचर मिलेगा। वहीं पुराने 1.0 लीटर इंजन के साथ सीएनजी वर्जन आने से यह मात्र 59 पीएस की पॉवर देगा।
मारुति की यह कार बनी भारत की बेस्ट सेलिंग MPV, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और महिंद्रा मराजो को दी मात
एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, नई वैगनआर की एक्स-शोरूम कीमत 4.55 लाख रुपये से शुरू होकर 5.80 लाख रुपये तक हो सकती है।