{"_id":"5cc7f8b5bdec2207167ec2a0","slug":"maruti-suzuki-launched-next-gen-ertiga-with-new-diesel-engine","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नए डीजल इंजन के साथ Maruti Suzuki ने लांच की नई Ertiga, माइलेज हुई 24 के पार","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
नए डीजल इंजन के साथ Maruti Suzuki ने लांच की नई Ertiga, माइलेज हुई 24 के पार
Tue, 30 Apr 2019 01:00 PM IST
Bani Kalra
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Tue, 30 Apr 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
Next Gen Ertiga
अभी हाल ही में एक तरफ जहां मारुति सुजुकी ने भारत में अप्रैल 2020 से डीजल कारें नहीं बेचने का ऐलान किया था वही मंगलवार को कंपनी ने अपनी लोकप्रिय एमपीवी अर्टिगा को नए डीजल इंजन में लांच कर दिया है। आइये जानते हैं इसके इंजन के बारे में और साथ ही जानते है आखिर डीजल इंजन में लांच करने के पीछे आखिर क्या वजह रही...
विज्ञापन
Trending Videos
क्या कहा मारुति सुजुकी ने ?
इस मौके पर मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, मार्केटिंग एंड सेल्स आर.एस कलसी में कहा कि” ग्राहकों की जरूरत को धयान में रखते हुए नेक्स्ट जेन एर्टिगा को अब नए 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ पेश किया गया है। हमें यकीन है कि यह नया इंजन परफॉरमेंस और रेफिनेमेंट के हिसाब से बेहतर साबित होगा और अर्बन एमपीवी सेगमेंट में अर्टिगा को मजबूती देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कीमत और वेरिएंट्स
बात कीमत की करें तो नए डीजल इंजन के साथ नई अर्टिगा में 3 वेरिएंट्स आपको मिलेंगे इसके VDi वेरिएंट की कीमत 9.86 लाख रुपये, ZDi वेरिएंट की कीमत 10.69 लाख रुपये और ZDi+ वेरिएंट की कीमत 11.20 लाख रुपये रखी गई है।
इंजन और माइलेज
बात इंजन की करें तो कार में लगा है 1.5-litre DDIS 225 डीजल इंजन जो 95PS की पावर और 225Nmका टॉर्क देता है, यह इंजन 6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से लैस है। कंपनी का दावा है कि एक लीटर में नई डीजल अर्टिगा 24.40 किलोमीटर की माइलेज देती है। जानकारी के लिए बता दें कि इसमें वाही इंजन है जो फिलहाल सेडान सियाज को पावर देता है। कंपनी ने इससे पहले अर्टिगा को 1.3 लीटर डीजल उतारा था।