फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti suzuki is working to increase export up to 25 percent

मारुति ने 25 प्रतिशत तक उत्पादन बढ़ाने का रखा लक्ष्य

Sun, 27 Jan 2019 03:34 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Sun, 27 Jan 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
Maruti suzuki is working to increase export up to 25 percent
maruti suzuki
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया अपने उत्पादन का 25 प्रतिशत तक निर्यात करने के लक्ष्य पर काम कर रही है। कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनिची आयुकावा के अनुसार 2020 तक कंपनी का निर्यात दो लाख इकाई सालाना छू जाने का अनुमान है।
विज्ञापन


गुजरात में कंपनी की तीसरी इकाई के शुरू होने के बाद 2020 तक उसका कुल उत्पादन (सुजुकी के साथ) 20 लाख इकाई सालाना को पार कर जाएगा। मारुति अपना निर्यात बढ़ाने के लिए नए बाजारों में प्रवेश करेगी। इससे उसे भारत में लागू किए जाने वाले उच्च सुरक्षा और उत्सर्जन मानकों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

Maruti suzuki is working to increase export up to 25 percent
Maruti Suzuki

आयुकावा ने पीटीआई-भाषा से एक बयान में कहा, ‘‘हमें कुल उत्पादन का 10 प्रतिशत निर्यात करने की उम्मीद है। यदि हमारा उत्पादन 20 लाख इकाई होता है तो हम दो लाख इकाइयां निर्यात करने की उम्मीद कर रहे हैं। यदि अवसर बढ़ता है तो हम इसे और बढ़ाएंगे। आदर्श स्थिति में निर्यात को कुल उत्पादन का 20 से 25 प्रतिशत होना चाहिए।’’ 

मारुति चिली, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका, उरुग्वे और नेपाल जैसे बाजारों में निर्यात करती है। कंपनी ऐसे मॉडलों पर भी विचार कर रही है जिन्हें यूरोप और जापान जैसे विकसित देशों में भी निर्यात किया जा सके। अभी कंपनी बलेनो को जापान के बाजार में निर्यात करती है।

आयुकावा ने कहा कि हम अन्य मॉडलों (बलेनो को छोड़कर) के लिए अध्ययन कर रहे हैं, जिन्हें जापान और अन्य बाजारों को निर्यात किया जा सके। हमें दांये हाथ से वाहन चलाने वाले बाजार के साथ-साथ बांए हाथ से वाहन चलाने वाले वाहनों को भी बनाने की जरूरत है।वित्त वर्ष 2017-18 में कंपनी का निर्यात 1,26,074 इकाई था। जबकि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि में कंपनी ने 81,000 वाहनों का निर्यात किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed