फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti Suzuki informed dealers to stop the booking of 2019 Maruti Ertiga LDI variant

अब नहीं मिलेगा Maruti Ertiga का ये वैरियंट, बुकिंग पर लगाई रोक

Mon, 04 Mar 2019 06:39 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 04 Mar 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki informed dealers to stop the booking of 2019 Maruti Ertiga LDI variant
Maruti Suzuki Ertiga new Genration

मारुति सुजुकी ने अपनी नई मारुति अर्टिगा को पिछले साल लॉन्च किया था। नई अर्टिगा को HEARTECT प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। नई मारुति अर्टिगा पुरानी के मुकाबले बड़ी है, जिसके चलते इसने जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। वहीं अब मारूति ने अपने डीलरों से अर्टिगा का एक वैरियंट की बुकिंग नहीं करने के लिए कहा है।

विज्ञापन

 

अर्टिगा का वेटिंग पीरियड 6 से 8 महीने

नई मारुति अर्टिगा का वेटिंग पीरियड 6 से 8 महीने का है। हालांकि यह वैरिंट्स पर निर्भर करता है। वहीं मारुति अपनी नई अर्टिगा में 1.5 लीटर का डीजल इंजन लाने वाली है, जिसे मारुति ने इन-हाउस ही डेवलप किया है। मारुति ने नए इंजन को 2020 में बीएस-6 मानकों कके लागू होने से पहले ही लॉन्च किया है। नया इंजन पुराने 1.3 लीटर के इंजन की जगह लेगा, जो पिछले कई सालों से फिएट कंपनी सप्लाई कर रही थी। हालांकि खबरें थीं कि फिएट इस इंजन के अपग्रेडेशन का खर्चा नहीं वहन करना चाहती थी, जिसके चलते उसने मारुति को इंजन सप्लाई करने में असमर्थता जाहिर की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेस वैरियंट की कीमत 8.85 लाख रुपये

Maruti Suzuki informed dealers to stop the booking of 2019 Maruti Ertiga LDI variant
New Ertiga

वहीं खबरें हैं कि मारुति ने अपने डीलरों से अर्टिगा के बेस वैरियंट LDI डीजल की बुकिंग बंद करने को कहा है। मारुति अर्टिगा के बेस वैरियंट की कीमत 8.85 लाख रुपये है। फिलहाल अर्टिगा के सबसे सस्ते VDi डीजल वैरियंट की कीमत 9.56 लाख रुपये है। वहीं इसका ZDi ट्रिम भी उपलब्ध है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि नए 1.5 लीटर डीजल इंजन की लॉन्चिंग कब तक होगी। वहीं अनुमान जताया जा रहा है कि इंजन की कैपेसिटी ज्यादा होने से अर्टिगा की कीमतों पर भी असर पड़ेगा।
 

विज्ञापन

नए इंजन में नहीं होगा माइल्ड हाइब्रिड SHVS सिस्टम

वहीं मारुति के नए 1.5 लीटर डीजल इंजन में माइल्ड हाइब्रिड SHVS सिस्टम नहीं लगा होगा। यह सिस्टम पुराने 1.3 लीटर डीजल इंजन में आता था। वहीं नए इंजन के साथ LDi ट्रिम कब तक उपलब्ध होगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहीं नया इंजन सेडान कार सियाज में भी होगा। मारुति का नया 1.5 लीटर का डीजल इंजन बीएस-6 रेडी है, जो 94 बीएचपी की पावर और 225 एनएम का टार्क देगा।     
 

LDi वैरियंट में नहीं था म्यूजिक सिस्टम

मारुति अर्टिगा का LDi वैरियंट डुअल एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ओइसोफिक्स चाइल्ड सीट, स्पीड अलर्ट, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, ऑटो डोर लॉक्स, रिअर पार्किंग सेंसर, एसी, 15 इंच स्टील रिम के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि इस वैरियंट में म्यूजिक सिस्टम नहीं दिया गया था। वहीं अर्टिगा के बेस पेट्रोल LXi वैरियंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed