फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti Suzuki India sold 108064 units in July 2020 maruti suzuki car sales july 2020 car sales report july 2020 automobile industry

Maruti Suzuki India की धूम, एक महीने में की 1 लाख से ज्यादा कारों की बिक्री

Sun, 02 Aug 2020 12:48 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 02 Aug 2020 12:48 PM IST
सार

  • मारुति सुजुकी ने महीने-दर-महीने बिक्री में 88.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। हालांकि कंपनी ने जुलाई 2019 में बिके वाहनों की तुलना में 1.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की है।
  • कंपनी ने बताया कि जुलाई 2020 में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 1.3 फीसदी बढ़ी है। 

विज्ञापन
Maruti Suzuki India sold 108064 units in July 2020 maruti suzuki car sales july 2020 car sales report july 2020 automobile industry
Maruti Alto 800

विस्तार

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुज़ुकी इंडिया) ने पिछले महीने जून 2020 की तुलना में जुलाई 2020 में अपनी बिक्री को दोगुना करने में कामयाब रही। कंपनी ने जून में बिके 57,428 वाहनों की तुलना में जुलाई में 1,08,064 वाहन बेचे हैं। 
विज्ञापन

Maruti Suzuki India sold 108064 units in July 2020 maruti suzuki car sales july 2020 car sales report july 2020 automobile industry
Maruti Car Plant - फोटो : Team-BHP
महामारी को फैलने से रोकने के लिए मार्च के आखिरी हफ्ते से लागू लॉकडाउन ने बिक्री को बहुत ज्यादा प्रभावित किया। अप्रैल के महीने में एक भी कार की बिक्री नहीं हुई थी। लॉकडाउन के नियमों में रियायत के बाद ऑटोमोबाइल कंपनियों के प्लांट, शोरूम, डीलरशिप फिर से खुले जिसके बाद बिक्री के आकड़ों में कुछ सुधार हुआ है। हालांकि लॉकडाउन से पहले वाली स्थित अभी नहीं पहुंच है लेकिन मांग में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Maruti Suzuki India sold 108064 units in July 2020 maruti suzuki car sales july 2020 car sales report july 2020 automobile industry
Maruti Suzuki Plant Factory
मारुति सुजुकी ने महीने-दर-महीने बिक्री में 88.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। हालांकि कंपनी ने जुलाई 2019 में बिके वाहनों की तुलना में 1.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की है। ये आंकड़े इस बात का संकेत देते हैं कि ऑटोमोबाइल बाजार धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। बाजार में मांग में बढ़ोतरी को देखते हुए कंपनियों ने अपना उत्पादन को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया है। 
विज्ञापन

Maruti Suzuki India sold 108064 units in July 2020 maruti suzuki car sales july 2020 car sales report july 2020 automobile industry
Maruti Suzuki Wagon R
घरेलू बाजार में बिक्री 100,000 पार
कंपनी की तरफ से शनिवार को बताया गया है कि जुलाई 2020 में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 1.3 फीसदी बढ़ी है, जहां इस महीने कंपनी ने 1,01,307 इकाइयों की बिक्री की। वहीं, जुलाई 2019 में कंपनी ने भारतीय बाजार में 1,00,006 इकाइयों की बिक्री की थी। 

Maruti Suzuki India sold 108064 units in July 2020 maruti suzuki car sales july 2020 car sales report july 2020 automobile industry
Maruti Swift Hybrid
मिनी कार सेगमेंट की बात करें तो जुलाई 2020 में मारुति की आल्टो और वैगन-आर की बिक्री 49.1 फीसदी बढ़ी है, जहां ग्राहकों ने इनके 17,258 यूनिट्स को खरीदा है। जुलाई 2019 में इन कारों के 11,577 यूनिट्स बिके थे। हालांकि, कॉम्पैक्ट सेगमेंट में कंपनी की स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर की बिक्री इस दौरान 10.4 प्रतिशत घटकर 51,529 इकाई रह गई। जुलाई 2019 में यह आंकड़ा 57,512 इकाइयों का था। 

Maruti Suzuki India sold 108064 units in July 2020 maruti suzuki car sales july 2020 car sales report july 2020 automobile industry
Maruti Suzuki Ciaz
जुलाई 2020 में मिड साइज सेडान मारुति सियाज की बिक्री घटकर 2,397 इकाई से 1,303 इकाई रह गई। हालांकि, यूटिलिटी वाहनों के सेगमेंट में विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और एर्टिगा की बिक्री 26.3 प्रतिशत बढ़ी है, जहां इनके 19,177 यूनिट्स की बिक्री हुई। जुलाई, 2019 में इनके 15,178 इकाइयों को ग्राहकों ने खरीदा था। जुलाई 2020 में कंपनी का निर्यात 27 प्रतिशत घटा है। इस दौरान कंपनी ने 6,757 वाहनों की भारत से बाहर बिक्री की है, जबकि, जुलाई 2019 में कंपनी ने 9,258 वाहनों का निर्यात किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed