फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti suzuki increased car prices upto 10 thousand on selected models and increase waiting period

खुशकिस्मती समझिए जनाब अगर जल्दी मिल जाएं मारुति की ये कारें, पढ़ें पूरी डिटेल

Thu, 10 Jan 2019 05:27 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 10 Jan 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki increased car prices upto 10 thousand on selected models and increase waiting period
Maruti suzuki will stop production of these cars
मारुति सुजुकी ने अपनी कारों के दाम बढ़ा दिए हैं। मारुति के दाम बढ़ाने से उन लोगों को झटका लग सकता है, जो मारुति की कारें खरीदने की योजना बना रहे थे। मारुति ने अपने चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में तत्काल प्रभाव से 10 हजार रुपये तक बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। वहीं मारुति ने अपनी कारों पर अधिकतम वेटिंग पीरियड 45 दिन कर दिया है।
विज्ञापन

 

नयी कीमतें 10 जनवरी से प्रभावी

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने सेबी को सूचित किया है कि उसने अपने कुछ चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। नयी कीमतें 10 जनवरी से प्रभावी हो गयी हैं। मारुति सुजुकी 2.53 लाख रुपए से शुरू होने वाली ऑल्टो कारों से लेकर प्रीमियम क्रॉसओवर कार एस-क्रॉस और मारुति सियाज को बेचती है, जिनकी एक्स-शोरूम कीमत 11.45 लाख रुपये तक है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें क्यों बढ़ी कीमतें

कंपनी का कहना है कि मारुति की कारों में तत्काल प्रभाव से यह बढ़ोतरी कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी होने और विदेशी मुद्रा विनिमय दरों के असर को दूर करने के लिये ली गई है। इससे पहले टाटा मोटर्स ने 1 जनवरी से 40 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया था। टाटा का कहना था कि बढ़ती लागत और दूसरी आर्थिक वजहों से कीमत में बढ़ोतरी करने का फैसला लेना पड़ रहा है।
 

विज्ञापन

न्यू जनरेशन अर्टिगा का मिनिमम वेटिंग पीरियड 15 दिन

वहीं मारुति ने अपनी कारों के वेटिंग पीरियड का भी ऐलान कर दिया है। पिछले साल लॉन्च हुई न्यू जनरेशन अर्टिगा का मिनिमम वेटिंग पीरियड 15 दिन हो गया है। वहीं नेक्सा प्रोडक्ट्स पर अधिकतम वेटिंग 45 दिन की हो गई है। वहीं सिलेरियो, स्विफ्ट और डिजायर की दिल्ली में कोई वेटिंग पीरियड नहीं है, जबकि गुड़गांव में 8 हफ्ते और नोएडा में 2 से 10 हफ्ते तक है।

Arena cars
  Celerio Celerio X Swift Dzire Ertiga Vitara Brezza
Delhi No Waiting No Waiting No Waiting No Waiting 6 weeks 8 weeks
Gurugram 8 weeks 8 weeks 8 weeks 8 weeks 8 weeks 8 weeks
Noida 2 weeks 8 weeks 10 weeks 2 weeks 8 weeks 4 weeks
Bengaluru 45 days 45 days 45 days 45 days 10 weeks 7 weeks
Mumbai 15 days 20 days 1 month 3 weeks 4 weeks 10 days
Hyderabad No Waiting No Waiting 2 weeks No Waiting 7 weeks 2 weeks
Pune 15 days 15 days 15 days 15 days 15 days 15 days
Chennai 4 weeks 4 weeks 4 weeks 4 weeks 4 weeks 4 weeks
Jaipur 2 weeks 6 weeks 4 weeks 4 weeks 4 weeks 4 weeks
Ahmedabad No Waiting No Waiting No Waiting No Waiting 1 month No Waiting
Lucknow 5 weeks 5 weeks 5 weeks 5 weeks 5 weeks 5 weeks
Kolkata 6 weeks 4 weeks 4 weeks 2 weeks 3 weeks 4 weeks
Chandigarh 4 weeks 4 weeks 4 weeks 4 weeks 4 weeks 2 weeks
Patna No waiting 3 weeks 4 weeks 4 weeks 17 weeks 9 weeks
Indore 5 weeks 5 weeks 5 weeks 5 weeks 12 weeks 5 weeks

नेक्सा कारों पर दिल्ली में एक माह की वेटिंग

वहीं नेक्सा कारों पर दिल्ली में एक महीने की वेटिंग है। वहीं गुड़गांव में 6 हफ्ते से एक माह तक है। वहीं नोएडा में नेक्सा कारों पर एक माह की वेटिंग है।

Nexa cars
  Ignis Baleno Ciaz S-Cross
Delhi 1 month 1 month 1 month 1 month
Gurugram 1 month 6 weeks 1 month 1 month
Noida 1 month 1 month 1 month 1 month
Bengaluru 10 days 10 days 10 days 10 days
Mumbai 6 weeks 6 weeks 6 weeks 6 weeks
Hyderabad 45 days 45 days 45 days 45 days
Pune 2 weeks 3 weeks 3 weeks 3 weeks
Chennai 1 month 1 month 1 month 1 month
Jaipur 25 days 25 days 25 days 25 days
Ahmedabad 4 weeks 4 weeks 4 weeks 4 weeks
Lucknow 4 weeks 4 weeks 4 weeks 4 weeks
Kolkata 15 days 15 days 15 days 15 days
Chandigarh No waiting 6 weeks 6 weeks No waiting
Patna 1 month 1 month 1 month 1 month
Indore 2 weeks 4 weeks 2 weeks 2 weeks

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed