Maruti Suzuki Ignis का लॉन्च हुआ नया अवतार, कीमत मात्र 4.79 लाख रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2019 Ignis नेक्सा ब्लू, ग्लेस्टेनिंग ग्रे, सिल्की सिव्वर, पर्ल आर्कटिक व्हाइट, टिन्सल ब्लू, अपटाउन रेड, डुअल टोन- टिन्सल ब्लू विद पर्ल आर्कटिक वाइट, डुअल टोन- टिन्सल ब्लू विद मिडनाइट ब्लैक, डुअल टोन- अपटाउन रेड विद मिडनाइट ब्लैक आदि रंगो में उपलब्ध है।
मारुति सुजुकी इग्निस में 1.2 लीटर का VVT पेट्रोल इंजन दिया है जो 82 पीएस की ताकत और 113 एनएम तक टॉर्क पैदा करता है। वहीं पहले इसमें डीजल इंजन भी आता है, जिसे कम मांग के चलते बंद कर दिया गया। इंजन को 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। बात करें, माइलेज की तो कंपनी का दावा है कि यह कार 20.89 kmpl का माइलेज देती है।
मारुति सुजुकी की इग्निस प्रीमियम एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट की कार है, मारुति सुजुकी ने इग्निस को पहले 2016 में ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। मारुति नेक्सा शोरूम्स के जरिए बलेनो, सियाज, एस-क्रॉस और इग्निस को बेचती है।
- Sigma (मैनुअल) - 4.79 लाख रुपये
- Delta (मैनुअल) - 5.40 लाख रुपये
- Zeta (मैनुअल) - 5.82 लाख रुपये
- Alpha (मैनुअल) - 6.67 लाख रुपये
- Delta (ऑटोमैटिक) - 5.87 लाख रुपये
- Zeta (ऑटोमैटिक) - 6.29 लाख रुपये
- Alpha (ऑटोमैटिक) - 7.14 लाख रुपये