फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti suzuki ignis launch with new safety features , here is the details

Maruti Suzuki Ignis का लॉन्च हुआ नया अवतार, कीमत मात्र 4.79 लाख रुपये

Wed, 27 Feb 2019 05:37 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला,
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, Published by: भावना चौधरी Updated Wed, 27 Feb 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
Maruti suzuki ignis launch with new safety features , here is the details
इग्निस - फोटो : Maruti Suzuki India Limited
भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी नई 2019 Ignis को लॉन्च कर दिया है। इस कार की शुरूआती कीमत उम्मीद से बेहद कम मात्र 4.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है।नई कार में रिवर्स पार्किंग कैमरा, सीट बेल्ट रिमाइंडर, हाई स्पीड अलर्ट, को-ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर आदि फीचर्स दिए गए हैं। 
विज्ञापन


2019 Ignis नेक्सा ब्लू, ग्लेस्टेनिंग ग्रे, सिल्की सिव्वर, पर्ल आर्कटिक व्हाइट, टिन्सल ब्लू, अपटाउन रेड, डुअल टोन- टिन्सल ब्लू विद पर्ल आर्कटिक वाइट, डुअल टोन- टिन्सल ब्लू विद मिडनाइट ब्लैक, डुअल टोन- अपटाउन रेड विद मिडनाइट ब्लैक आदि रंगो में उपलब्ध है। 
विज्ञापन


 

Maruti suzuki ignis launch with new safety features , here is the details
Maruti Suzuki Ignis 2019 Facelift-1

मारुति सुजुकी इग्निस में 1.2 लीटर का VVT पेट्रोल इंजन दिया है जो 82 पीएस की ताकत और 113 एनएम तक टॉर्क पैदा करता है। वहीं पहले इसमें डीजल इंजन भी आता है, जिसे कम मांग के चलते बंद कर दिया गया। इंजन को 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। बात करें, माइलेज की तो कंपनी का दावा है कि यह कार 20.89 kmpl का माइलेज देती है।

मारुति सुजुकी की इग्निस प्रीमियम एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट की कार है, मारुति सुजुकी ने इग्निस को पहले 2016 में ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। मारुति नेक्सा शोरूम्स के जरिए बलेनो, सियाज, एस-क्रॉस और इग्निस को बेचती है। 

Maruti suzuki ignis launch with new safety features , here is the details
ignis - फोटो : Maruti Suzuki India Limited
IGNIS के वेरिएंट्स की कीमतें (एक्स-शोरूम, दिल्ली):
  •  Sigma (मैनुअल) - 4.79 लाख रुपये
  •  Delta (मैनुअल) - 5.40 लाख रुपये
  •  Zeta (मैनुअल) - 5.82 लाख रुपये
  •  Alpha (मैनुअल) - 6.67 लाख रुपये
  •  Delta (ऑटोमैटिक) - 5.87 लाख रुपये
  •  Zeta (ऑटोमैटिक) - 6.29 लाख रुपये
  • Alpha (ऑटोमैटिक) - 7.14 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed